लॉकडाउन इफेक्ट: ऑनलाइन स्मार्टफोन सेल में भारत ने पूरी दुनिया को पछाड़ा, तीसरे नंबर पर रहा चीन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 23 Jun 2021 09:40 AM IST
सार

रिपोर्ट में कहा गया, "उपभोक्ताओं के व्यवहार में इस बदलाव में कोविड-19 की बड़ी भूमिका रही है। प्रमुख देशों में (मोबाइल की) बिक्री की भारत में सबसे ज्यादा 45 फीसदी ऑनलाइन बिक्री हुई, इसके बाद 39 प्रतिशत के साथ ब्रिटेन और 34 प्रतिशत के साथ चीन का स्थान रहा।"

विज्ञापन
India became number 1 in online smartphone sales says Counterpoint report
Flipkart Smartphones Sale for demo only - फोटो : flipkart

    विस्तार

    भारत में 2020 में मोबाइल फोन की कुल बिक्री में करीब 45 प्रतिशत फोन की बिक्री ऑनलाइन माध्यमों के जरिये हुई। काउंटरप्वाइंट रिसर्च की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल दुनियाभर में करीब 26 प्रतिशत मोबाइल फोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए हुई। इसका मतलब है कि हर चार में से एक फोन ऑनलाइन खरीदा गया।

    रिपोर्ट में कहा गया, "उपभोक्ताओं के व्यवहार में इस बदलाव में कोविड-19 की बड़ी भूमिका रही है। प्रमुख देशों में (मोबाइल की) बिक्री की भारत में सबसे ज्यादा 45 फीसदी ऑनलाइन बिक्री हुई, इसके बाद 39 प्रतिशत के साथ ब्रिटेन और 34 प्रतिशत के साथ चीन का स्थान रहा।"

    विज्ञापन

    इसी तरह ब्राजील में मोबाइल फोन की कुल बिक्री में ऑनलाइन बिक्री का हिस्सा 31 प्रतिशत, अमेरिका में 24 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया में 16 प्रतिशत और नाइजीरिया में आठ प्रतिशत रहा। दुनियाभर में 2020 में आनलाइन मोबाइल फोन बिक्री पिछले साल के मुकाबले 6 प्रतिशत अंक बढ़ गई जबकि बाजार आकार के मुताबिक इसमें 10 प्रतिशत से अधिक की बिक्री हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि आनलाइन बिक्री में वृद्धि का यह रुख कुछ समय के लिये धीमा पड़ सकता है और इस साल यह पिछले साल के बराबर ही रह सकता है या फिर कुछ कम हो सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि अब भारत में अपना कारोबार करने वाली अधिकतर कंपनियां अपने स्मार्टफोन को ऑनलाइन ही बेच रही हैं। इनमें शाओमी, रियलमी, ओप्पो, पोको, वीवो, सैमसंग और टेक्नो जैसी कंपनियोंं के नाम शामिल हैं। ऑनलाइन स्मार्टफोन की खरीदारी में ग्राहकों को भी फायदा है, क्योंकि ई-कॉमर्स साइट पर उन्हें किसी खास बैंक के कार्ड से खरीदारी करने पर ठीकठाक कैशबैक भी मिल जा रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें