Nokia C2 2800mAh की बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, मिलेगा गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 16 Mar 2020 10:25 AM IST
सार

Nokia C2 स्मार्टफोन चीन में हुआ लॉन्चयूजर्स को इस फोन में मिला एंड्रॉयड 9 पाई का सपोर्टकंपनी ने नोकिया सी2 की भारत में लॉन्चिंग को लेकर नहीं दिया संकेत

विज्ञापन
Nokia C2 Launch In China With 2800 mAh Battery Know Price And Specifications
nokia c2 - फोटो : NokiamobBlog / twitter

    विस्तार

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचएमडी ग्लोबल (HMD Global) ने नोकिया सी1 के अपग्रेडेड वर्जन सी2 (Nokia C2) को चीन में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को नोकिया सी2 स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 9 पाई, गूगल असिस्टेंट, दमदार कैमरा और प्रोसेसर मिला है। हालांकि, कंपनी ने नोकिया सी2 की भारत में लॉन्चिंग को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है। तो चलिए जानते हैं नोकिया सी2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    कंपनी ने अब तक लेटेस्ट स्मार्टफोन नोकिया सी2 की कीमत का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद की जा रही हैं कि इस फोन की कीमत को बजट रेंज में रखा जाएगा।

    विज्ञापन

    फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 5.7 इंच का डिस्प्ले दिया है, जो एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 1 जीबी रैम +16 जीबी स्टोरेज और क्वाड-कोर Unisoc दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन के फ्रंट और बैक में पांच मेगापिक्सल का कैमरा मिला है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें