Samsung Galaxy M17e 5G भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी के साथ मिलेगी 6 साल की 'नो टेंशन' सर्विस, जानिए फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे बजट सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनाते हैं।

विस्तार
Samsung ने अपने M सीरीज पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए भारत में नया Galaxy M17e 5G स्मार्टफोन पेश किया है। यह फोन बजट और मिड-रेंज यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है और इसमें दमदार बैटरी के साथ कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।
Samsung Galaxy M17e 5G: कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy M17e 5G की शुरुआती कीमत ₹13,999 रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। वहीं, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹15,499 में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसे आप Blitz Blue और Vibe Violet रंगों में खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy M17e 5G: डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर
फोन में 6.58 इंच का HD+ PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह डिवाइस Android 16 आधारित OneUI 8 पर काम करता है। कंपनी ने 6 साल तक OS अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद बनाता है।
Samsung Galaxy M17e 5G: परफॉर्मेंस और स्टोरेज
Galaxy M17e 5G में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक जाती है। इसमें अधिकतम 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Samsung Galaxy M17e 5G: कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 1080p पर 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
Samsung Galaxy M17e 5G: बैटरी और अन्य फीचर्स
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा करती है। इसके अलावा फोन में IP54 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित रखती है।
- Vivo T5x 5G: टर्बो प्रोसेसर और सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी से साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फोन, जानिए फीचर्स
- ट्रेडर सोता रहा और एआई छापता रहा नोट: 11 लाख के बना दिए 40 लाख रुपये, जानें कैसे हुआ यह चमत्कार
- AI Psychosis: एआई चैटबॉट्स से बढ़ रहा गलतफहमी का खतरा, नई स्टडी में मानसिक असर को लेकर चेतावनी
- GTC 2026: सैमसंग ने पेश की सातवीं पीढ़ी की हाई बैंडविड्थ मेमोरी चिप, 4.0 TB/s की मिलेगी रफ्तार