Vivo T5x 5G: टर्बो प्रोसेसर और सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी से साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फोन, जानिए फीचर्स
Vivo ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo T5x 5G लॉन्च किया है। यह फोन दमदार बैटरी, मजबूत डिजाइन और AI फीचर्स के साथ आता है, जो इसे इस सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प बनाता है।

विस्तार
Vivo ने भारतीय बाजार में अपनी नई T5 सीरीज का पहला स्मार्टफोन Vivo T5x 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे मिड-सेगमेंट यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जिसमें मजबूती और परफॉर्मेंस दोनों पर जोर दिया गया है। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन क्या हैं।
डिजाइन और डिस्प्ले
Vivo T5x 5G में 6.76 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन को मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ IP68 और IP69+ वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस दिया गया है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh की बड़ी बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी बॉक्स में चार्जर भी दे रही है।
शानदार परफॉर्मेंस के लिए MediaTek प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो 8GB तक RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। यह फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी 2 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।
यह भी पढ़ें: इंडक्शन पर काम क्यों नहीं करती एल्यूमिनियम कढ़ाई? जानें किन बर्तनों को कर सकते हैं यूज
कैसा है कैमरा सेटअप?
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का बोकेह लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। खास बात यह है कि फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। इसमें डुअल-व्यू वीडियो फीचर भी है, जिससे एक साथ दोनों कैमरों से रिकॉर्डिंग की जा सकती है। इसके अलावा फोन में एआई ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट, सर्किल टू सर्च, एआई कैप्शन और एआई सर्च जैसे कई एआई फीचर्स दिए गए हैं।
इस दिन से खरीद सकते हैं
Vivo T5x 5G को साइबर ग्रीन और स्टार सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹18,999 (6GB+128GB) है, जबकि 8GB+128GB वेरिएंट ₹20,999 और 8GB+256GB वेरिएंट ₹22,999 में मिलेगा। इसकी बिक्री 24 मार्च से फ्लिपकार्ट, वीवो ई-स्टोर और रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।
- ट्रेडर सोता रहा और एआई छापता रहा नोट: 11 लाख के बना दिए 40 लाख रुपये, जानें कैसे हुआ यह चमत्कार
- AI Psychosis: एआई चैटबॉट्स से बढ़ रहा गलतफहमी का खतरा, नई स्टडी में मानसिक असर को लेकर चेतावनी
- GTC 2026: सैमसंग ने पेश की सातवीं पीढ़ी की हाई बैंडविड्थ मेमोरी चिप, 4.0 TB/s की मिलेगी रफ्तार
- Infrared Induction: स्टील, तांबा या लोहा; चाहे कैसा भी हो बर्तन, इस कुकटॉप पर सब चलेगा!