Samsung ने भारत में लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, इसमें है डुअल कैमरा और दो दिन की बैटरी लाइफ, जानें अन्य फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 17 Apr 2023 03:18 PM IST
सार

Samsung Galaxy M14 को भारत में 5nm Exynos 1330 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है। फोन के साथ 6.6 इंच का डिस्प्ले पैनल और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

Samsung Galaxy M14 5G launched in India with 6000mAh battery and dual camera know price and features
Samsung Galaxy M14 5G - फोटो : Samsung

    विस्तार

    सैमसंग ने अपने नए 5G फोन गैलेक्सी एम14 (Samsung Galaxy M14) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह बजट रेंज में सैमसंग का नया 5G फोन है। गैलेक्सी एम14 को गैलेक्सी एम13 के अपग्रेडेशन के तौर पर लाया गया है। इस फोन को पहले यूरोपीय बाजार में उपलब्ध किया गया था और अब इसने भारतीय मार्केट में पेश किया गया है। फोन को भारत में 5nm Exynos 1330 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है। फोन के साथ 6.6 इंच का डिस्प्ले पैनल और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में...

    सैमसंग गैलेक्सी एम14 5जी को ब्लू, डार्क ब्लू और सिल्वर कलर में पेश किया गया है। फोन को दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,490 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,990 रुपये रखी गई है। फोन को 21 अप्रैल से सैमसंग की वेबसाइट, अमेजन इंडिया और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

    सैमसंग गैलेक्सी एम14 5जी में 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस पीएलएस एलसीडी डिस्प्ले पैनल मिलता है, जो (2,408 x 1,080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में ऑक्टा कोर Exynos 1330 प्रोसेसर के साथ एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5 मिलता है। फोन में 128 जीबी स्टोरेज के साथ 4 जीबी और 6 जीबी रैम ऑप्शन मिलता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें