सैमसंग गैलेक्सी जे8 की बिक्री शुरू, फ्लैश लाइट के साथ मिलेगा 16MP का फ्रंट कैमरा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 27 Jun 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy J8 Smartphone to Go on Sale in India on June 28
Samsung Galaxy J8

    सैमसंग ने पिछले महीने भारत में लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी जे8 की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। फोन को सैमसंग के ई-स्टोर से खरीदा जा सकेगा, हालांकि कंपनी के स्टोर के अलावा यह फोन अमेजॉन, फ्लिपकार्ट और पेटीएम मॉल से भी खरीदा जा सकेगा। बता दें कि इस फोन को पिछले महीने कंपनी ने ैगैलेक्सी ए6 प्लस, जे6 के साथ लॉन्च किया था।

    इस फोन में चैट ओवर वीडियो नाम से एक खास फीचर दिया गया है जिसकी मदद से आप चैटिंग के दौरान भी आसानी से वीडियो देख सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी जे8 ब्लू, ब्लैक और गोल्ड कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के खास फीचर की बात करें तो इसमें सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है और इसके अलावा फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी जे8 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर और 6 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में फिजिकल होम नहीं दिया गया है। आप ऊपर की स्वैप करके होम, बैक और कैंसल बटन का इस्तेमाल कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरे का अपर्चर f/1.9 है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि कम रौशनी में भी शानदार फोटो आएगी।

    इस फोन के साथ 4 जीबी रैम व 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा इस फोन में 3500 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5mm का हेडफोन जैक है। इस फोन की कीमत 18,990 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें