सैमसंग गैलेक्सी जे8 रिव्यू : डिस्प्ले का नहीं है कोई तोड़, कैमरा भी शानदार

प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा
Sat, 04 Aug 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy J8 Review in Hindi
Samsung Galaxy J8 Review

    सैमसंग की नजर अब 20,000 रुपये तक के मोबाइल पर है। इस रेंज में कंपनी ने हाल ही में कई स्मार्टफोन पेश किए हैं जिनमें गैलेक्सी ए6, गैलेक्सी जे6 और गैलेक्सी जे8 शामिल हैं। गैलेक्सी जे6 का रिव्यू हमने आपको दिया ही है और इस बार हम आपको सैमसंग गैलेक्सी जे8 स्मार्टफोन का रिव्यू देने वाले हैं जिसमें कंपनी ने डुअल रियर कैमरा, सुपर एमोलेड डिस्प्ले और अपना खास फीचर चैट ओवर वीडियो दिया है। गैलेक्सी जे8 को हमने 20 दिनों तक इस्तेमाल किया है तो आइए रिव्यू में देखते हैं कि 18,990 रुपये का यह स्मार्टफोन आपकी जरूरतों को पूरा करता है या नहीं?

    सैमसंग गैलेक्सी J8 की अनबॉक्सिंग

    सैमसंग गैलेक्सी जे8 की कीमत और स्पेसिफिकेशन-

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर और 6 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 और रिजॉल्यूशन 1480x720 पिक्सल है। फोन में फिजिकल होम नहीं दिया गया है। आप ऊपर की स्वैप करके होम, बैक और कैंसल बटन का इस्तेमाल कर सकेंगे। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे के साथ 4x डिजिटल जूम मिलेगा। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरे का अपर्चर f/1.9 है। इस फोन के साथ 4 जीबी रैम व 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा इस फोन में 3500 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5mm का हेडफोन जैक है। इस फोन की कीमत 18,990 रुपये है। सैमसंग गैलेक्सी जे8 ब्लू, ब्लैक और गोल्ड कलर वेरियंट में मिलेगा।

    विज्ञापन
    सैमसंग गैलेक्सी जे8 रिव्यू : डिस्प्ले का नहीं है कोई तोड़, कैमरा भी शानदार

    सैमसंग गैलेक्सी जे8 रिव्यू- डिजाइन और डिस्प्ले-

    डिस्प्ले की बात करें तो इसमें सैमसंग के किसी भी स्मार्टफोन का कोई तोड़ बाजार में मौजूद नहीं है। खासियत यह है कि सैमसंग ने अपने सस्ते स्मार्टफोन में भी सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले देना शुरू कर दिया है। इस डिस्प्ले की खास बात यह है कि आपको वास्तिवक रंग नजर आएगा और किसी भी एंगल से देखने पर आपको डिस्प्ले के सारे कंटेंट साफ-साफ नजर आएंगे। फोन की बॉडी प्लास्टिक की है लेकिन आपको मेटल का एहसास होगा। फोन को एक हाथ से इस्तेमाल करने में कोई दिक्कत नहीं होती है। गैलेक्सी जे8 में पावर बटन दाहिनी ओर दिया गया है और इसके ठीक ऊपर स्पीकर है। इसके अलावा स्पीकर सबसे टॉप पर सेंसर के पास भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    सैमसंग गैलेक्सी जे8 रिव्यू : डिस्प्ले का नहीं है कोई तोड़, कैमरा भी शानदार

    3.5एमएम का हेडफोन जैक फोन के सबसे नीचे माइक्रो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट की दाहिनी ओर दिया गया है। डिस्प्ले पर 2.5 डी कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन है। रिव्यू के दौरान हमने पाया कि फोन को बिना कवर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि यह हाथ से फिसलता नहीं है। फोन के पीछे दोनों रियर कैमरे ऊपर-नीचे दिए गए हैं और लेंस के दायीं और फ्लैश लाइट तथा कैमरे के नीचे आयाताकार रूप में फिंगरप्रिंट सेंसर है। दो वॉल्यूम बटन फोन के बायीं और दिए हैं और सिम कार्ड व मेमोरी के लिए अलग-अलग स्लॉट हैं जिनमें से एक स्लॉट में एक सिम और दूसरे स्लॉट में मेमोरी के कार्ड के साथ एक सिम कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। धूप में भी डिस्प्ले पर कुछ भी देखने में दिक्कत नहीं होती है, हालांकि आपको ब्राइटनेस का स्तर थोड़ा बढ़ाना होगा।

    सैमसंग गैलेक्सी जे8 रिव्यू : डिस्प्ले का नहीं है कोई तोड़, कैमरा भी शानदार

    सैमसंग गैलेक्सी जे8 रिव्यू कैमरा परफॉर्मेंस-

    सैमसंग के डुअल रियर कैमरे वाले गैलेक्सी ए6 प्लस और गैलेक्सी जे8 दोनों फोन का हमने रिव्यू किया है। कैमरे के साथ सैमसंग ने बैकग्राउंड ब्लर करने के लिए लाइव फोकस नाम से एक फीचर दिया है लेेकिन हमें लगता है कि कंपनी को इस पर अभी और काम करने की जरूरत है, क्योंकि लाइव फोकस फीचर उम्मीद के मुताबिक काम नहीं करता् है। उदाहरण के तौर पर पोट्रेट मोड में कैमरा खुद ही जूम होकर फोकस कर लेता है जबकि सैमसंग के डुअल कैमरा फोन के साथ ऐसा नहीं है। जब हम बहुत ही करीब जाकर फोटो क्लिक करते हैं तब पोट्रेट मोड बढ़िया काम करता है, लेकिन पिक्चर की क्वालिटी खराब हो जाती है और एक सामान्य दूरी से फोटो क्लिक करने पर फोटो का बैकग्राउंड संतोषजनक तरीके से धुंधला नहीं होता है।

    सैमसंग गैलेक्सी जे8 रिव्यू : डिस्प्ले का नहीं है कोई तोड़, कैमरा भी शानदार
    सैमसंग गैलेक्सी जे8 रिव्यू : डिस्प्ले का नहीं है कोई तोड़, कैमरा भी शानदार

    रिव्यू के दौरान कम रौशनी में तो पोट्रेट मोड यानि लाइव फोकस मोड और सामान्य मोड में फोटो क्लिक करना संतोषजनक नहीं रहा। हां, दिन की रौशनी और पर्याप्त रौशनी में गैलेक्सी जे8 शानदार फोटो क्लिक करता है। कैमरे का डिजिटल जूम भी काफी अच्छा है। सेल्फी के मामले में यह फोन आपको निराश नहीं करेगा। सेल्फी कैमरे के साथ आपको फ्लैश लाइट भी मिलती है। पोट्रेट मोडी में सेल्फी ज्यादा अच्छी आती है।

    सैमसंग गैलेक्सी जे8 रिव्यू : डिस्प्ले का नहीं है कोई तोड़, कैमरा भी शानदार

    सैमसंग गैलेक्सी जे8 रिव्यू ओवरऑल परफॉर्मेंस-

    फोन की बिल्ड क्वालिटी शानदार है और एक साथ से इस्तेमाल करने में कोई परेशानी नहीं होती है। फोन की बैटरी को फुल चार्ज होने में 2.30 घंटे का वक्त लगता है कि लेकिन कई सारे एप ओपन होने और वीडियो देखने के बावजूद बैटरी दिनभर साथ देती है। चार्जिंग के दौरान फोन या चार्जर के गर्म होने की कोई शिकायत नहीं है। गेमिंग के दौरान भी फोन गर्म नहीं हुआ और कई सारे एप ओपन होने के बावजूद फोन में अटकने जैसी कोई समस्या नहीं आई।

    सैमसंग गैलेक्सी जे8 रिव्यू : डिस्प्ले का नहीं है कोई तोड़, कैमरा भी शानदार

    फोन में सिक्योरिटी के लिए भी एप दिए गए हैं जिनकी मदद से आप अपने डाटा को सुरक्षित कर सकते हैं। फोन की ऑडियो क्वालिटी शानदार है। ऐसे में आपको बातचीत करने में कोई दिक्कत नहीं आने वाली है। फोन के साथ बेसिक इयरफोन मिलता है जो एक अच्छी बात है, क्योंकि कई सारी कंपनियां आपको फोन के साथ इयरफोन नहीं दे रही हैं। हेडफोन की क्वालिटी भी ठीक-ठाक है। फोन में शॉपिंग समेत कई सारे एप डिफॉल्ट रूप से मिलते हैं। ऐसे में आपको किसी भी प्रमुख एप को अलग से डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फोन में दिया गया फेस रिकॉग्निशन है जो कि कम रौशनी में भी काम करता, हालांकि कम रौशनी में थोड़ा वक्त लगता है।

    सैमसंग गैलेक्सी जे8 रिव्यू : डिस्प्ले का नहीं है कोई तोड़, कैमरा भी शानदार

    क्या आपकी उम्मीदों पर खरा उतरता है सैमसंग गैलेक्सी जे8?

    चार्जिंग और कैमरे के पोट्रेट मोड की क्वालिटी को एक किनारे रख दिया जाए तो सैमसंग गैलेक्सी जे8 अन्य मामलों में आपको निराश नहीं करेगा, क्योंकि फोन का कैमरा भी शानदार है और फुल एचडी वीडियो भी रिकॉर्ड किए जा सकेंगे। वीडियो की क्वालिटी भी शानदार है। इसके अलावा बैटरी को लेकर कोई शिकायत नहीं है। फोन में सिक्योरिटी को लेकर कई सारे फीचर्स हैं। फोन में हैंग या गर्म होने जैसी कोई समस्या नहीं है। वैसे आप खासतौर पर शानदार पोट्रेट मोड के लिए फोन खरीदना चाहते हैं तो गैलेक्सी जे8 आपको निराश कर सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें