ब्लैकबेरी ने भारत में लॉन्च किए दो नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन, वायरलेस चार्जिंग भी मिलेगी

ब्लैकबेरी ने भारत में ब्लैकबेरी इवोल्व एक्स (BlackBerry Evolve X) और ब्लैकबेरी इवोल्व स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। दोनों फोन की बिक्री भारत में ऑप्टिमस इन्फ्राकॉम के तहत होगी। ब्लैकबेरी इवोल्व एक्स और इवोल्व के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन और 7000 सीरीज की एल्यूमिनियम फ्रेम बॉडी है। दोनों फोन एंड्रॉयड स्मार्टफोन हैं।
ब्लैकबेरी इवोल्व एक्स की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 5.99 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू, 6 जीबी रैम व 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें 12+13 मेगापिक्सल के दो लेंस हैं। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट और बोकेह इफेक्ट मिलेगा।
ब्लैकेबेरी इवोल्व की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में भी एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 5.99 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू, 4 जीबी रैम व 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें 13+13 मेगापिक्सल के दो लेंस हैं। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट और बोकेह इफेक्ट मिलेगा। कैमरे के साथ स्लो मोशन वीडियो भी रिकॉर्ड किया जा सकेगा।
इनफिनिक्स स्मार्ट 2 की अनबॉक्सिंग
ब्लैकबेरी इवोल्व एक्स और इवोल्व की कनेक्टिविटी
दोनों फोन में 4000mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं इवोल्व एक्स में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, हालांकि इसके लिए अलग से एक चार्जर खरीदना पड़ेगा। इसके अलावा दोनों फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है। वहीं फोन में 4G VoLTE, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm का हेडफोन जैक है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट और बोकेह इफेक्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन में सिक्योरिटी के लिए भी कई सारे अहम फीचर दिए गए हैं।
ब्लैकबेरी इवोल्व एक्स और इवोल्व की कीमत और उपलब्धता
ब्लैकबेरी इवोल्व एक्स की के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की भारत में कीमत 34,990 है, वहीं इवोल्व के 4GB/64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 24,990 रुपये है। इनमें से ब्लैकबेरी इवोल्व एक्स की बिक्री सितंबर के मध्य से और इवोल्व की बिक्री अगस्त महीने के आखिरी से होगी। दोनों फोन को अमेजॉन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। लॉन्चिंग ऑफर्स की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड्स के साथ 5 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा जियो की ओर से 3,950 रुपये का फायदा मिलेगा।