सैमसंग गैलेक्सी जे4 की कीमत में हुई कटौती, मिलेगी सुपर एमोलेड डिस्प्ले

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 18 Jul 2018 11:16 AM IST
Samsung Galaxy J4 price dropped In India, know specifications
Samsung Galaxy J4

    सैमसंग के नए स्मार्टफोन गैलेक्सी जे4 की कीमत में भारत में कटौती हुई है। सैमसंग गैलेक्सी जे4 का 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट भारत में अब 9,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी जे4 को नई कीमत के साथ सैमसंग के ई-स्टोर पर भी लिस्ट कर दिया गया है।

    बता दें कि जून में लॉन्चिंग के दौरान सैमसंग गैलेक्सी जे4 की कीमत 9,990 रुपये थी। वहीं इस फोन के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत यथावत 11,990 रुपये है। सैमसंग का गैलेक्सी जे सीरीज भारत में बिकने वाला बेस्ट सीरीज है। कंपनी के दावे के मुताबिक देश में बिकने वाले हर स्मार्टफोन में तीसरा फोन J सीरीज का होता है।

    सैमसंग गैलेक्सी जे4 की स्पेसिफिकेशन

    गैलेक्सी J4 में सैमसंग मॉल ऐप प्री-लोडेड है, जो कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करते हुए यूजर्स को अपनी पसंद का प्रोडक्ट खरीदने में मदद करता है। इस ऐप के जरिए फोटो अपलोड करके शॉपिंग की जा सकेगी।

    सैमसंग गैलेक्सी जे4 की कीमत में हुई कटौती, मिलेगी सुपर एमोलेड डिस्प्ले

    गैलेक्सी J4 में अडैप्टिव वाई-फाई फीचर है, जो लोकेशन के हिसाब से खुद-ब-खुद वाई-फाई ऑन या ऑफ कर देता है। फोन में 5.5 इंच की सुपर एमोलेड एचडी डिस्प्ले, 1.4 गीगाहर्ट्ज का एक्सिनोस प्रोसेसर, 2 जीबी/3 जीबी और 16 जीबी/32 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा।

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ 1.9 है। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। इसके अलावा फोन में 3000 एमएएच की बैटरी, डुअल सिम सपोर्ट, 4जी सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें