सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर रिव्यू: क्या पैसा वसूल है सैमसंग का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन?

Riya Kumari
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाRiya Kumari
Sat, 15 Sep 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
Samsung galaxy j2 core Review in Hindi and giiveups
Samsung galaxy j2 core Review

    सैमसंग ने अपना पहला एंड्रॉयड गो एडिशन स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर को अगस्त 2018 के अंत में भारत में लांच किया। सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर की कीमत 6,190 रुपये है और यह फोन गोल्ड, ब्लू और ब्लैक कलर वेरियंट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। गैलेक्सी जे2 कोर का ब्लू वेरियंट हमें रिव्यू के लिए मिला था जिसे हमने 15 दिनों तक इस्तेमाल किया। तो आइए जानते हैं सैमसंग का यह सबसे सस्ता स्मार्टफोन गैलेक्सी जे2 आपके लिए कितने काम का है?

    सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर रिव्यू: क्या पैसा वसूल है सैमसंग का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन?

    सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 का गो एडिशन मिलेगा जिसमें गूगल मैप्स गो, यूट्यूब गो जैसे कई सारे एप प्री इंस्टॉल्ड मिलेंगे। गैलेक्सी जे2 में 5 इंच की क्वॉड एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 540x960 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में क्वॉडकोर एक्सिनॉज 7570 प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में एक खास फीचर है जिसकी मदद से एप को मेमोरी कार्ड में मूव किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर के कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.2 है, वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। गैलेक्सी जे2 कोर में 2600 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक दिया गया है। आमतौर पर सैमसंग के फोन के साथ बॉक्स में इयरफोन मिलता है लेकिन गैलेक्सी जे2 कोर के बॉक्स में आपको इयरफोन जैक नहीं मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर रिव्यू: क्या पैसा वसूल है सैमसंग का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन?

    सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर की डिजाइन

    सबसे पहले डिजाइन की बात करें तो फोन की बॉडी प्लास्टिक है और फिनिशिंग भी शानदार है। हाथ में लेने पर आपको लगेगा कि बॉडी ग्लास की है, क्योंकि बॉडी चमकीली है। बिल्ड क्वालिटी को लेकर आपको शिकायत नहीं मिलेगी। फोन के ठीक नीचे माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा और उसके बगल में 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। वहीं पॉवर बटन दायीं ओर और वॉल्यूम बटन बायीं ओर दिए गए हैं। फोन के बैक पर पैनल पर रियर कैमरा है और उसके ठीक नीचे फ्लैश लाइट है, वहीं मुख्य स्पीकर रियर कैमरे के दायीं और दिया गया है। फ्रंट पैनल की बात करें तो कैमरा दायीं ओर तथा स्पीकर बायीं ओर है। बैक कवर को निकालकर आप बैटरी को निकाल सकते हैं। वैसे कुल मिलाकर कहें तो डिजाइन आपको पसंद आएगी।

    सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर रिव्यू: क्या पैसा वसूल है सैमसंग का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन?

    सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर की डिस्प्ले

    सैमसंग ने इस फोन में 540x960 पिक्सल वाली क्वॉड एचडी डिस्प्ले दिया है और इसका जवाब भी कंपनी ही देगी कि उसने कम-से-कम एचडी डिस्प्ले क्यों नहीं दिया, क्योंकि इस कीमत में बाजार में कई एचडी डिस्प्ले वाले 4जी स्मार्टफोन मौजूद हैं। ऐसे में कंपनी को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। खैर, डिस्प्ले की परफॉर्मेंस की बात करते हैं। जहां तक वीडियो देखने का सवाल है तो इसमें आप ऑनलाइन एचडी वीडियो नहीं देख सकते, लेकिन अगर आपकी मेमोरी कार्ड में फुल एचडी वीडियो है तो भी आप उसे देख सकेंगे। दूसरे शब्दों कहें तो इस फोन में आप मेमोरी कार्ड की मदद से फुल एचडी रिजॉल्यूशन वाले वीडियो देख सकते हैं।

    सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर रिव्यू: क्या पैसा वसूल है सैमसंग का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन?

    अब यूट्यूब वीडियो की बात करें तो इस फोन में आपको पहले से ही यूट्यूब का गो वर्जन मिलता है लेकिन आप चाहें तो यूट्यूब एप भी डाउनलोड कर सकते हैं लेकिन रैम सिर्फ 1 जीबी होने के कारण हम आपको यूट्यूब गो एप ही इस्तेमाल करने की सलाह देंगे। अगर आप यूट्यूब के वास्तविक एप पर वीडियो देखते हैं तो आपको 480 पिक्सल रिजॉल्यूशन पर वीडियो देख सकेंगे, वहीं यूट्यूब गो एप पर आपको बेसिक, स्टैंडर्ड और हाई-क्वालिटी समेत तीन विकल्प मिलेंगे। हाई-क्वालिटी पर वीडियो देखने पर आपका ज्यादा डाटा खर्च होगा, हालांकि वीडियो की क्वालिटी अच्छी मिलेगी। इसके अलावा गो वर्जन पर आपको वीडियो डाउनलोड करने का भी विकल्प मिलेगा। वैसे रिव्यू के दौरान यूट्यूब गो वर्जन एप पर वीडियो देखने में हमें एचडी या फुल एचडी वीडियो की कमी कुछ खास महसूस नहीं हुई। दूसरे शब्दों में कहें तो वीडियो ठीक-ठाक नजर आता है। हां, साउंड थोड़ा कम जरूर है।

    सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर रिव्यू: क्या पैसा वसूल है सैमसंग का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन?

    सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर की परफॉर्मेंस और बैटरी बैकअप

    जहां तक परफॉर्मेंस की बात है तो फोन की बैटरी को फुल चार्ज करने में 3 घंटे से ज्यादा का वक्त लगता है और एक आम उपभोक्ता को दिनभर से ज्यादा का बैकअप मिलता है लेकिन यदि आप कई सारे सोशल मीडिया एप, न्यूज एप और वीडियो एप इस्तेमाल करते हैं तो बैटरी थोड़ी जल्दी खत्म हो सकती है। अगर आप बहुत ज्यादा वीडियो देखते हैं तो बैटरी को दिन पूरा होने से पहले चार्ज करना पड़ेगा। फोन में एप के अटकने जैसी दिक्कत तो हमें नहीं मिली लेकिन कई बार एप को ओपन करने में देरी हुई।

    सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर का कैमरा

    जहां तक कैमरे का सवाल है तो गैलेक्सी जे2 का कैमरा औसत है। दिन की रौशनी और रात में फ्लैश लाइट के साथ क्लिक की गई फोटो टीक-ठाक है, हां फोटो में रंगों की कमी जरूर नजर आती है। सेल्फी भी औसत ही है। कैमरे के साथ आपको बैकग्राउंड धुंधला करने वाला पोट्रेट मोड नहीं मिलता है और ना ही ब्यूटी मोड मिलता है. जबकि आजकल बाजार में बिकने वाले 4 हजार रुपये के स्मार्टफोन में भी ब्यूटी मोड मिलता है। कमरे की रौशनी में फोटो अच्छी नहीं आती है। वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो आप रियर और फ्रंट दोनों कैमरे से फुल एचडी रिजॉल्यूशन वाले वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

    नीचे दी गई सभी तस्वीरें सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर से क्लिक की गई हैं।

    सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर रिव्यू: क्या पैसा वसूल है सैमसंग का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन?
    सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर रिव्यू: क्या पैसा वसूल है सैमसंग का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन?
    सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर रिव्यू: क्या पैसा वसूल है सैमसंग का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन?

    सुझाव और फैसला

    जैसा कि इस फोन में 1 जीबी रैम और सिर्फ 8 जीबी स्टोरेज है ऐसे में सैमसंग को इस फोन में अपने एप डिफॉल्ट रूप से नहीं देने चाहिए थे। अब आप खुद ही तय कर लीजिए कि आप कौन-कौन से एप फोन में डाउनलोड करेंगे, क्योंकि जब आपके हाथ में नया फोन मिलता है तो आपको 1 जीबी रैम में से 309 एमबी रैम मिलती है और 8 जीबी स्टोरेज में से 4.9 जीबी स्टोरेज मिलती है। स्क्रीनशॉट आप नीचे देख सकते हैं। फोन का लुक थोड़ा पुराने जमाने वाला लगता है, चौड़ाई थोड़ी ज्यादा है।

    सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर रिव्यू: क्या पैसा वसूल है सैमसंग का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन?

    वैसे तो कुछ एप को आप मेमोरी कार्ड में मूव कर सकते हैं लेकिन सैमसंग के एप को सिर्फ डीसेबल किया जा सकता है। बिल्ड क्वालिटी को लेकर कोई शिकायत नहीं मिलेगी। कंपनी ने अपनी ब्रांड वैल्यू का ख्याल रखते हुए फोन को मजबूती के साथ तैयार किया है, लेकिन कंपनी को रैम, स्टोरेज, कैमरा और डिस्प्ले पर थोड़ा गौर करना होगा, क्योंकि 6-7 हजार रुपये के रेंज में बाजार में बहुत ही टफ प्रतियोगिता है। रिव्यू के दौरान हमें गैलेक्सी जे2 कोर की डिस्प्ले में एचडी की कमी महसूस हुई। कंपनी को एचडी डिस्प्ले देना चाहिए था। इस फोन में सैमसंग ने कम-से-कम ब्यूटी मोड भी क्यों नहीं दिया है, इसका जवाब कंपनी ही देगी, क्योंकि ब्यूटी मोड आजकल का ट्रेंडिंग फीचर है।

    सैमसंग के सबसे सस्ते 4जी स्मार्टफोन गैलेक्सी जे2 कोर की अनबॉक्सिंग

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें