Samsung Galaxy Fold का सस्ता वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च, मिल सकते हैं शानदार फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड का सस्ता वेरिएंट जल्द होगा लॉन्चयूजर्स को इस सस्ते वेरिएंट में मिल सकती है प्लस्टिक कवर्ड स्क्रीनकंपनी ने गैलेक्सी फोल्ड के सस्ते वेरिएंट की लॉन्चिंग की जानकारी साझा नहीं की है

विस्तार
कोरियन कंपनी सैमसंग (Samsung) गैलेक्सी फोल्ड के सस्ते वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस स्मार्टफोन को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि कंपनी गैलेक्सी फोल्ड के सस्ते वेरिएंट को गैलेक्सी फोल्ड लाइट के नाम से बाजार में पेश करेगी। हालांकि, कंपनी ने गैलेक्सी फोल्ड के सस्ते वेरिएंट को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। आपको बता दें कि कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड स्मार्टफोन को पिछले साल ग्लोबल बाजार में उतारा था।
XDA Developers की रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी फोल्ड के सस्ते वेरिएंट का कोडनेम विनर 2 है। इस स्मार्टफोन में 256 जीबी स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम मिलने की उम्मीद है।
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि यूजर्स को इस स्मार्टफोन में अल्ट्रा थिन ग्लास की फ्लेक्सिबल स्क्रीन नहीं मिलेगी। इसका मतलब है कि कंपनी इसमें प्लास्टिक कवर्ड स्क्रीन दे सकती है। साथ ही फोन के आउटर में छोटी-सी स्क्रीन भी मिल सकती है।