Nokia के 2 शानदार फीचर फोन ने मार्केट में ली एंट्री, जानिए कीमत और फीचर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 13 May 2020 10:40 AM IST
सार

Nokia 125 और Nokia 150 फीचर फोन हुए लॉन्चयूजर्स को दोनों फोन में मिलेगा फ्लैश लाइट और 4 एमबी रैम का सपोर्ट

विज्ञापन
hmd global launched nokia 125 nokia 150 feature phones know price and specs
Nokia 125 and Nokia 150 - फोटो : gadgetsay

    विस्तार

    एचएमडी ग्लोबल (HMD Global) ने स्मार्टफोन ट्रेंड से हटकर दो नए फीचर फोन लॉन्च किए हैं, जिनका नाम नोकिया 125 और नोकिया 150 है। यूजर्स को इन दोनों फीचर फोन में डुअल सिम स्लॉट, फ्लैश लाइट और 4 एमबी रैम का सपोर्ट मिला है। आपको बता दें कि कंपनी इससे पहले भी कई फीचर फोन ग्लोबल बाजार में उतार चुकी हैं, जिनको लोगों ने बहुत पसंद किया हैं। तो आइए जानते हैं नोकिया 125 और 150 फीचर फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में...

    एचएमडी ग्लोबल ने अभी तक नोकिया 125 और नोकिया 150 फीचर फोन की कीमत का एलान नहीं किया है। उम्मीद की जा रही हैं कि दोनों फोन की कीमत बजट रेंज में होगी।

    विज्ञापन

    नोकिया 125 में 2.4 इंच का क्यूवीजीए कलर डिस्प्ले है। साथ ही टाइपिंग के लिए बड़े साइज वाले बटन दिए गए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फीचर फोन में 4 एमबी रैम और 4 एमबी स्टोरेज का सपोर्ट मिला है। वहीं, दूसरी तरफ इस फीचर फोन में वायरलेस रेडियो के साथ एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें