Samsung Galaxy F62 भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च, कीमत होगी 25,000 रुपये से कम

सैमसंग इंडिया ने एफ सीरीज के नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy F62 की लॉन्चिंग तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है। Samsung Galaxy F62 की भारत में 15 फवरी को लॉन्चिंग होगी। Samsung Galaxy F62 की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। फ्लिपकार्ट पर सैमसंग गैलेक्सी एफ62 का माइक्रो पेज भी लाइव हो गया है। फ्लिपकार्ट के पेज से फोन के बैक और फ्रंट डिजाइन के बारे में भी जानकारी मिली है।
Samsung Galaxy F62 की कीमत
वैसे तो वास्तविक कीमत की जानकारी 15 फरवरी को ही लॉन्चिंग के दौरान मिलेगी, लेकिन सैमसंग ने यह जरूर कहा है कि Galaxy F62 की कीमत 20,000-25,000 रुपये के बीच होगी। इससे पहले एक लीक रिपोर्ट में भी दावा किया गया था कि इस फोन की कीमत 25,000 रुपये से कम होगी।
ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy S21 Ultra Review: सैमसंग का बेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन
Samsung Galaxy F62 की स्पेसिफिकेशन
सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि इस फोन में Exynos 9825 प्रोसेसर मिलेगा जो कि 7nm प्रोसेस पर तैयार हुआ है। इस प्रोसेसर की चर्चा सबसे ज्यादा इसकी स्पीड को लेकर है। फ्लिपकार्ट के मुताबिक Exynos 9825 ने ANTUTU 8 पर 452000+ अंक हासिल किए हैं। फोन में इनफिनिटी ओ डिस्प्ले मिलेगी।
कुछ दिन पहले ही Samsung Galaxy F62 को ब्लूटूथ SIG साइट पर मॉडल नंबर SM-E625F_DS के साथ देखा गया है। फोन में ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट मिलेगा। गैलेक्सी एफ-62 को सैमसंग इंडिया के सपोर्ट पेज पर भी देखा गया है। इसके अलावा फोन की एक फोटो भी सामने आई है जिसके मुताबिक इसमें क्वॉड कैमरा सेटअप मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक फोन में 6GB रैम और आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 11 मिलेगा। फोन का प्रोडक्शन सैमसंग इंडिया के ग्रेटर नोएडा वाले प्लांट में बड़े स्तर पर शुरू हो गया है।
- Samsung Galaxy S21 Ultra Review: सैमसंग का बेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन
- Jio vs Airtel vs VI: 200 रुपये से कम में बेस्ट प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अमेजन प्राइम वीडियो फ्री
- बुधवार को सरकारी नोटिस, रविवार को ट्विटर की पॉलिसी हेड महिमा कौल का इस्तीफा, क्या हैं इसके मायने
- Telegram बना दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला एप, 5वें नंबर पर खिसका WhatsApp