Samsung Galaxy F41 Review: कितना दम है सैमसंग के F सीरीज के पहले फोन में

प्रदीप पाण्डेय
Wed, 25 Nov 2020 06:25 PM IST
सार

डिस्प्ले-

6.4 इंच फुल एचडी प्लस, सुपर एमोलेडरियर कैमरा-64MP+8MP+5MPफ्रंट कैमरा-32MPबैटरी-6000mAhप्रोसेसर-Exynos 9611

विज्ञापन
Samsung Galaxy F41 Review in Hindi price specification and camera sample
Samsung Galaxy F41 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    सैमसंग की एफ सीरीज के पहले स्मार्टफोन Samsung Galaxy F41 की बिक्री भारतीय बाजार में हो रही है। Samsung Galaxy F41 ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आता है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस है। Galaxy F41 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे और 6000एमएएच की बैटरी से लैस है। Galaxy F41 का प्रचार-प्रसार कई सारी खूबियों के साथ हो रहा है लेकिन क्या यह फोन खरीदने लायक है। आइए रिव्यू में जानते हैं।

    Samsung Galaxy F41 Review: स्पेसिफिकेशन

    डिस्प्ले-

    6.4 इंच फुल एचडी प्लस, सुपर एमोलेडरियर कैमरा-64MP+8MP+5MPफ्रंट कैमरा-32MPबैटरी-6000mAhप्रोसेसर-Exynos 9611रैम-6GBस्टोरेज-64GB/128GBकनेक्टिविटी-4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, 3.5 एमएम का हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप सीफिंगरप्रिंट सेंसर-हां, बैक पैनल परकीमत-6GB+64GB- 16,999 रुपये, 6GB+128GB- 17,999 रुपयेकलर वेरियंट-फ्यूजन ग्रीन, फ्यूजन ब्लू और फ्यूजन ब्लैक

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy F41 Review: डिजाइन

    Samsung Galaxy F41
    Samsung Galaxy F41 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    सैमसंग के इस नई सीरीज के पहले फोन में डिजाइन को लेकर कुछ बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। यदि आपने गैलेक्सी एम सीरीज के किसी फोन को इस्तेमाल किया है तो कुछ भी नया नजर नहीं आएगा। Galaxy F41 की डिजाइन कर्व्ड है। सिम कार्ड ट्रे को लेफ्ट में ऊपर की ओर, पावर और वॉल्यूम बटन को राइट साइज में सेंटर से थोड़ा ऊपर जगह मिली है। नीचे की ओर टाइप-सी पोर्ट के साथ सिंगल स्पीकर और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Samsung Galaxy F41 Review: कितना दम है सैमसंग के F सीरीज के पहले फोन में

    बैक पैनल पर एक कोने में एक साथ ऊपर से नीचे की ओर तीन लेंस और फ्लैश लाइट है। बगल में ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जहां तक पहुंचने में परेशानी नहीं होती है। कैमरे की डिजाइन के साथ इस बार उभार को कम किया गया है। ऐसे में इस्तेमाल के दौरान लेंस के टूटने का ज्यादा डर नहीं रहता है। फोन की बॉडी प्लास्टिक की है। फिनिशिंग भी अच्छी है। फोन में उंगलियों के निशान बहुत आते हैं लेकिन कलर ऐसे हैं कि निशान दिखाई नहीं देते हैं। रिव्यू के लिए हमने 6 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और फ्यूजन ग्रीन वेरियंट का इस्तेमाल किया है। फोन का वजन 191 ग्राम है। तो कुल मिलाकर कहें तो फोन की डिजाइन अच्छी है।

    Samsung Galaxy F41 Review: डिस्प्ले

    Samsung Galaxy F41
    Samsung Galaxy F41 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    डिस्प्ले के साथ आपको डॉट नॉच मिलता है और बेजल बहुत ही कम है। Galaxy F41 की डिस्प्ले अच्छी है और इस रेंज में आपको फुल एचडी प्लस के साथ सुपर एमोलेड क्वालिटी मिल रही है। डिस्प्ले पर दिखने वाले कंटेंट क्रिस्प, कलरफुल और क्लियर होते हैं। डिस्प्ले के साथ DRM L1 का सपोर्ट मिलता है।

    Samsung Galaxy F41 Review: कितना दम है सैमसंग के F सीरीज के पहले फोन में

    ऐसे में आप अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स और के एचडी वीडियो आराम से देख सकते हैं। डिस्प्ले की रिफ्रेश 60Hz है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट अच्छी है। फोन में डार्क मोड भी दिया गया है। टच रिस्पॉन्स अच्छा और स्मूथ है। डिस्प्ले की अधिकतम ब्राइटनेस 420 निट्स है। फोन में अलवेज ऑन डिस्प्ले की सुविधा मिलती है। कुल मिलाकर कहें तो रिफ्रेश रेट को छोड़कर डिस्प्ले अच्छी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें