20 हजार से कम कीमत में सैमसंग फोन की धमाकेदार एंट्री, एमोलेड डिस्प्ले के साथ मिलेगा दो दिन का बैटरी बैकअप
Galaxy F34 के साथ कंपनी ने सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 6,000mAh बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस किया गया है। फोन के साथ ऑक्टा कोर Exynos 1280 प्रोसेसर मिलता है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने अपने नए किफायती फोन Samsung Galaxy F34 5G को लॉन्च कर दिया है। हाल ही में कंपनी ने एफ सीरीज के तहत F54 को पेश किया है, जो 30 हजार के कम कीमत में आता है। अब कंपनी ने 20 हजार बजट सेगमेंट के लिए अपना नया फोन पेश किया है। Galaxy F34 को कंपनी ने एमोलेड डिस्प्ले, 6,000mAh बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस किया गया है। फोन के साथ ऑक्टा कोर Exynos 1280 प्रोसेसर और 128 जीबी तक की स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...
सैमसंग गैलेक्सी एफ 34 को इलेक्ट्रिक ब्लैक और मैजेस्टिक ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये और 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये है। फोन को फ्लिपकार्ट के माध्यम से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। इसकी डिलीवरी 12 अगस्त से शुरू होगी।
कंपनी आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ 2,111 रुपये की शुरुआती इंस्टॉलमेंट पर नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा दे रही है। आईसीआईसीआई और कोटक बैंक कार्ड के साथ 1,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है।
- एक क्लिक पर Google करता है इतनी कमाई, जानकर उड़ जाएंगे होश!
- Airtel 5G FWA: एयरटेल ने लॉन्च की देश की पहली फिक्स्ड-वायरलेस एक्सेस सर्विस, पहले इन शहरों में मिलेगी सुविधा
- ChatGPT: चैटजीपीटी से बातचीत करना हो जाएगा और भी आसान, मिलने वाला है नया अपडेट
- धोखाधड़ी का नया तरीका: नाम का एक अक्षर बदलकर लूटे 3.56 लाख रुपये, आप न करें ये गलती