Samsung के इस फोन की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ मिलेगी 6000mAh की बैटरी
Galaxy F34 5G के साथ 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसकी ब्राइटनेस 1000 नीट्स होगी और इस पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन होगी। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) भी मिलेगा।

विस्तार
सैमसंग के नए फोन Samsung Galaxy F34 5G की लॉन्चिंग जल्द ही भारत में होने वाली है, हालांकि लॉन्चिंग तारीख के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फोन को अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। Samsung Galaxy F34 5G के कुछ फीचर्स लीक हुए हैं। कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy F34 5G के साथ सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।
इसके अलावा फोन में तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। Samsung Galaxy F34 5G में 6000mAh की बैटरी मिलेगी। कहा जा रहा है कि नया फोन Galaxy A34 5G का री-ब्रांडेड वर्जन होगा। Samsung Galaxy F34 5G की माइक्रोसाइट भी लॉन्च हो गई है जिसके मुताबिक फोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगी।
Galaxy F34 5G के साथ 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसकी ब्राइटनेस 1000 नीट्स होगी और इस पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन होगी। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) भी मिलेगा। Samsung Galaxy F34 5G की कीमत 30 हजार रुपये के करीब हो सकती है। आपको याद दिला दें कि Galaxy A34 5G की इसी साल मार्च में भारत में 30,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।
- Threads Update: मार्क जकरबर्ग ने जारी किया सबसे बड़ा अपडेट, ट्विटर के फीचर को फिर से किया कॉपी
- 30 हजार की कीमत में सबसे बेस्ट स्मार्टफोन, देखें टॉप-5
- Lenovo ने भारत में लॉन्च किया 2.25 लाख रुपये का लैपटॉप, डुअल टच स्क्रीन के साथ मिलेंगे ये दमदार फीचर्स
- सबसे सस्ते में मिल रहा 200MP कैमरा वाला यह फ्लैगशिप फोन