कंफर्म: छह जुलाई को भारत में लॉन्च होगा Samsung Galaxy F22, जानें फीचर्स
Galaxy F22 के साथ 6.4 इंच की सुपर एमोलेड एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसके अलावा सैमसंग के इस फोन में चार रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्स का होगा। बता दें कि सैमसंग की गैलेक्सी एफ सीरीज के तहत लॉन्च होने वाला यह चौथा फोन होगा।

विस्तार
हाल ही में सैमसंग की एम सीरीज के नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M22 की लीक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि जुलाई के पहले सप्ताह में Samsung Galaxy M22 भारत में लॉन्च होगा, वहीं अब सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि Samsung Galaxy M22 की लॉन्चिंग भारतीय बाजार में 6 जुलाई को होगी। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी, फ्लिपकार्ट पर फोन का टीजर भी जारी हो गया है। Samsung Galaxy M22 को लेकर पहले एक लीक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि फोन को 25W की फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। यह भी कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy M22 को 6000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा, हालांकि इसकी अब आधिकारिक पुष्टि भी हो गई है।
Galaxy F22 के साथ 6.4 इंच की सुपर एमोलेड एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसके अलावा सैमसंग के इस फोन में चार रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्स का होगा। बता दें कि सैमसंग की गैलेक्सी एफ सीरीज के तहत लॉन्च होने वाला यह चौथा फोन होगा।
इससे पहले इस सीरीज के तहत Galaxy F62, Galaxy F12 और Galaxy F02s जैसे स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। सैमसंग की कहना है कि कम कीमत में बेहतर परफॉर्मेंस की तलाश करने वालों के लिए यह नया फोन बाजार में लाया जा रहा है।
सैमसंग के इस नए फोन को भले ही 25w की फास्ट चार्जिंग के साथ सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है लेकिन आउट ऑफ बॉक्स आपको 15W का ही चार्जर मिलेगा, क्योंकि सैमसंग के अधिकतर फोन के साथ 25W की फास्ट चार्जिंग मिलती है लेकिन बॉक्स में 15W का ही चार्जर मिलता है।
अमेरिका के संघीय संचार आयोग (एफसीसी) की लिस्टिंग के मुताबिक Samsung Galaxy M22 के साथ ब्लूटूथ v5.0 मिलेगा। इसके अलावा फोन में NFC और Wi-Fi 802.11ac का भी सपोर्ट मिलेगा। फोन में डुअल सिम सपोर्ट होगा जिसके साथ 4G LTE होगा।
- Samsung Galaxy A22 भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 90Hz की डिस्प्ले
- राहत: तीन घंटे तक ठप रहने के बाद ट्विटर की सेवा फिर से शुरू, डेस्कटॉप यूजर्स को हो रही थी दिक्कत
- विस्तार से: ड्रोन हमले से निपटने के लिए भारत कितना है तैयार, दुश्मन को नाकाम करने के लिए क्या है इंतजाम
- World Social Media Day 2021: टॉप-5 मेड इन इंडिया सोशल मीडिया एप्स जो चाइनीज एप को देते हैं टक्कर