Samsung Galaxy F22 को आज पहली बार खरीदने का है मौका, मिल रही 1000 रुपये की छूट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 13 Jul 2021 09:33 AM IST
सार

Samsung Galaxy F22 की कीमत 12,499 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये है। फोन को डेनिम ब्लू और डेनिम ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy F22 first Sale in India Today at 12 Noon via Flipkart Price offer and Specifications
Samsung Galaxy F22 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    सैमसंग ने हाल ही में एफ सीरीज के तहत Samsung Galaxy F22 को भारत में लॉन्च हुआ है। आज यानी 13 जुलाई को Samsung Galaxy F22 की पहली सेल है। Samsung Galaxy F22 को आज दोपहर 12 बजे सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। सैमसंग का यह नया फोन काफी हद तक Galaxy A22 जैसा ही है जिसे पिछले महीने ही भारतीय बाजार में 18,499 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। Samsung Galaxy F22 में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर के साथ चार रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में 6000mAh की बैटरी है।

    Samsung Galaxy F22 की कीमत

    Samsung Galaxy F22 की कीमत 12,499 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये है। फोन को डेनिम ब्लू और डेनिम ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। लॉन्चिंग ऑफर के तहत प्री-पेड ट्रांजेक्शन करने पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy F22 की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy F22 एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 है। इसमें 6.4 इंच की एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 700x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर है। 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy F22 का कैमरा

    इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Samsung Galaxy F22 की बैटरी

    इसमें 6000mAh की बैटरी है जो 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, हालांकि बॉक्स के साथ 15W का ही चार्जर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, ब्लूटूथ v5, NFC जैसे फीचर्स मिलेंगे। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। फोन का वजन 203 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें