New Smartphone: सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
Samsung Galaxy F06 5G एक किफायती 5जी फोन है जिसमें मीडियाटेक Dimensity 6300 प्रोसेसर है और इसके साथ 4 साल तक के एंड्रॉयड ओएस अपडेट का दावा किया गया है।

विस्तार
सैमसंग ने अपने नए 5जी स्मार्टफोन Samsung Galaxy F06 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy F06 5G एक किफायती 5जी फोन है जिसमें मीडियाटेक Dimensity 6300 प्रोसेसर है और इसके साथ 4 साल तक के एंड्रॉयड ओएस अपडेट का दावा किया गया है। Samsung Galaxy F06 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है।
Samsung Galaxy F06 5G में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसकी पीक ब्राइटनेस 800 निट्स है। इसमें मीडियाटेक Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है। Samsung Galaxy F06 5G में एंड्रॉयड 15 आधारित One UI 7.0 मिलेगा और चार साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
Samsung Galaxy F06 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो कि सेल्फी के लिए है।
- Facebook: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा, किसी ने हैक किया फेसबुक पेज, बदली डीटेल्स
- ChatGPT: ओपनएआई ने कहा- एआई को ट्रेंड करने के लिए हम नहीं करते भारतीय मीडिया के कंटेंट का इस्तेमाल
- Sam Altman vs Elon Musk: सैम ऑल्टमैन ने कहा- बिकाऊ नहीं है OpenAI, खुश इंसान नहीं हैं एलन मस्क
- फोन में वायरस है या नहीं, ये संकेत करते हैं इशारा