New Smartphone: सैमसंग ने लॉन्च किया बड़ी बैटरी वाला फोन, कम कीमत में मिलेगा 50MP का कैमरा
Samsung Galaxy F05 एक एंट्री लेवल फोन है जिसे उनलोगों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है जो कि पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल करने जा रहे हैं। Samsung Galaxy F05 को भारत में 5000mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है।

विस्तार
सैमसंग ने अपने नए फोन Samsung Galaxy F05 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy F05 एक एंट्री लेवल फोन है जिसे उनलोगों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है जो कि पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल करने जा रहे हैं। Samsung Galaxy F05 को भारत में 5000mAh की बैटरी और 25W की फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन है।
Samsung Galaxy F05 की भारत में कीमत 7,999 रुपये रखी गई है, जो 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। इसकी बिक्री 20 सितंबर से फ्लिपकार्ट, सैमसंग इंडिया की वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। यह फोन Twilight Blue रंग में उपलब्ध होगा।
डिस्प्ले:
6.7 इंच HD+ स्क्रीनप्रोसेसर:MediaTek Helio G85 चिपसेटरैम और स्टोरेज:4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें अतिरिक्त 4GB तक की रैम एक्सपेंशन का भी सपोर्ट है।ऑपरेटिंग सिस्टम:Android 14 आधारित One UI 5 के साथ आता है। फोन को दो OS अपग्रेड और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।कैमरा:फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।बैटरी:5,000mAh बैटरी के साथ 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जो USB Type-C पोर्ट के जरिए की जा सकती है।सिक्योरिटी:इसमें फेस अनलॉक फीचर है।डिजाइन:फोन के रियर पैनल पर लेदर पैटर्न है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है।
- Neuralink: वो भी देख सकेंगे जिनकी नहीं हैं आंखें, एलन मस्क को FDA से मिली मंजूरी
- Instagram: इंस्टाग्राम ने बढ़ाई किशोरों के अकाउंट की सिक्योरिटी, अब पैरेंट्स के हाथ में रहेगा कंट्रोल
- Scam Alert: वन विभाग में प्रतिनिधि की भर्ती, 31 हजार रु. वेतन, कहीं आप भी तो नहीं फंसे ठगी के इस जाल में
- जियो हुआ डाउन, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़