Samsung Galaxy F04 इसी सप्ताह भारत में होगा लॉन्च, फ्लिपकार्ट से होगी बिक्री

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 02 Jan 2023 06:46 PM IST
सार

फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट के मुताबिक Samsung Galaxy F04 में मीडियाटेक Helio P35 प्रोसेसर के साथ एंड्रॉयड 12 मिलेगा। इसके अलावा फोन को दो सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा। फोन में कुल 8 जीबी रैम मिलेगी जिसमें वर्चुअल रैम भी शामिल होगा।

विज्ञापन
Samsung Galaxy F04 set to launch in India on January 4 details here
Samsung Galaxy F04 - फोटो : Flipkart

    विस्तार

    सैमसंग गैलेक्सी एफ सीरीज के नए फोन Samsung Galaxy F04 की भारत में लॉन्चिंग की तैयारी पूरी हो चुकी है। Samsung Galaxy F04 की लॉन्चिंग 4 जनवरी को होने वाली है। Samsung Galaxy F04 की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। फ्लिपकार्ट ने इसका टीजर भी जारी कर दिया है। Samsung Galaxy F04 के लिए फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है और फोन के कुछ फीचर्स भी सामने आए हैं।

    Samsung Galaxy F04 की संभावित कीमत

    उम्मीद की जा रही है कि Samsung Galaxy F04 की कीमत 8,000 रुपये से कम होगी। Samsung Galaxy F04 को जेड पर्पल और ओपल ग्रीन कलर वेरियंट में मिलेगा।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy F04 की स्पेसिफिकेशन

    फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट के मुताबिक Samsung Galaxy F04 में मीडियाटेक Helio P35 प्रोसेसर के साथ एंड्रॉयड 12 मिलेगा। इसके अलावा फोन को दो सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा। फोन में कुल 8 जीबी रैम मिलेगी जिसमें वर्चुअल रैम भी शामिल होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy F04 में 5000mAh की बैटरी मिलेगी। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले का स्टाइल वॉटरड्रॉप होगा। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसके साथ एलईडी लाइट भी होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें