तनाव के बारे में सटीक जानकारी दे सकती है Apple Watch, नए शोध में हुई पुष्टि
MyHealthyApple के जरिए इस डाटा का इस्तेमाल किया गया है। इस शोध में शामिल सभी लोगों की एपल वॉच को इस एप से कनेक्ट किया गया था। शोध में iPhone 7 (iOS 15.0) और Apple Watch Series 6 का इस्तेमाल किया गया है।

विस्तार
आप में से अधिकतर लोग एपल वॉच (Apple Watch) के बारे में जानते होंगे। एपल वॉच अपने हेल्थ फीचर्स के लिए जानी जाती है, क्योंकि इसके हेल्थ फीचर्स के रिजल्ट काफी सटीक होता है। वाटरलू यूनिवर्सिटी, कनाडा के शोधकर्ताओं की एक टीम ने पाया है कि एपल वॉच ईसीजी सेंसर डाटा का इस्तेमाल स्ट्रेस लेवल को चेक करने के लिए किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एपल वॉच में ईसीजी (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम) सेंसर होता है जिससे यूजर्स किसी भी वक्त महज 30 सेकेंड में अपनी ईसीजी रिपोर्ट ले सकते हैं और उसे पीडीएफ फॉर्मेंट में डॉक्टर के साथ शेयर कर सकते हैं।
MyHealthyApple के जरिए इस डाटा का इस्तेमाल किया गया है। इस शोध में शामिल सभी लोगों की एपल वॉच को इस एप से कनेक्ट किया गया था। शोध में iPhone 7 (iOS 15.0) और Apple Watch Series 6 का इस्तेमाल किया गया है। शोध के लिए एपल वॉच के डाटा को लगातार दो सप्ताह तक मॉनिटर किया गया है। प्रतिदिन यूजर्स से 6 बार ईसीजी डाटा मांगा गया था।
एपल वॉच के ईसीजी डाटा को शोधकर्ताओं ने एक एप के जरिए चेक किया है जिसे उन्होंने खुद ही डेवलप किया है। इस एप को मशीन लर्निंग के लिहाज से डिजाइन किया गया है। शोध के मुताबिक यह एप एपल वॉच की ईसीजी रिपोर्ट के आधार पर तनाव के स्तर की सटीक जानकारी दे सकता है, हालांकि शोधकर्ताओं ने यह भी कहा है कि इसमें अभी सुधार की जरूरत है।
शोधकर्ताओं का यह भी मानना है कि एपल वॉच की स्लिप मॉनिटरिंग भी यूजर्स की फिजिकल एक्टिविटी के बारे में डीटेल जानकारी दे सकती है। एपल वॉच का ब्रीदिंग एक्सरसाइज फीचर भी स्ट्रेस लेवल के बारे में जानकारी देने में मदद कर सकता है। इस रिपोर्ट पर एपल ने कुछ नहीं कहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया के कई यूजर्स ने माना है कि एपल वॉच ने हार्ट अटैक से पहले उनकी जान बचाई है लेकिन कभी आधिकारिक तौर पर यह नहीं कहता कि एपल वॉच का इस्तेमाल हार्ट अटैक को चेक करने के लिए किया जा सकता है।
- keyboard shortcuts: लैपटॉप इस्तेमाल करते हैं तो जान लें ये कमाल के शॉर्टकट्स, आपके काम को बना देंगे आसान
- Useful Mobile App: एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बहुत ही काम के हैं ये मोबाइल एप्स, जिंदगी बना देंगे आसान
- Tecno ने भारत में लॉन्च किया अपना सबसे महंगा फोन, प्रोसेसर भी है जबरदस्त
- Metaverse: क्या फेल हो रहा है मेटावर्स! VR हेडसेट्स की सेल में आ रही गिरावट, जानें ये बड़ी वजह