Samsung Galaxy F सीरीज को कंपनी ने किया टीज, जानें पहले स्मार्टफोन की क्या हो सकती है कीमत?

Samsung Galaxy F सीरीज को लेकर जारी अफवाहों को खत्म करते हुए कंपनी ने आखिरकार इसके लॉन्च की पुष्टि कर दी है। सैमसंग इंडिया ने ट्विटर पर Galaxy F सीरीज को टीज किया है। हालांकि, कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशन को साझा नहीं किया है। Galaxy F सीरीज कंपनी के मौजूदा सीरीज Galaxy A और Galaxy M सीरीज के साथ लाइनअप में शामिल होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी नए सैमसंग गैलेक्सी एफ सीरीज में पहले स्मार्टफोन की कीमत 30,000 से कम होगी। अफवाहों की मानें तो इस सीरीज का पहला स्मार्टफोन Samsung Galaxy F41 होगा।
इससे पहले आई रिपोर्ट में कहा गया था कि Samsung Galaxy F41 इस सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा। सोशल मीडिया और ऑन लाइन इंटरनेट पर इसकी तस्वीरें भी वायरल हुई थी। इसके कई फीचर्स पहले भी लीक हो चुके हैं।
पहले आई रिपोर्ट में कहा गया था कि भारतीय बाजार में Samsung Galaxy F41 की कीमत 30,000 रुपये से कम होगी, लेकिन इसके बाद आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि Galaxy F41 स्मार्टफोन की कीमत 15,000 और 20,000 रुपये के रेंज में होगी। कीमत चाहे जो भी हो, लेकिन एक बात तो साफ हो गई कि बिक्री से पहले यह स्मार्टफोन ऑन लाइन उपलब्ध होगा।
अफवाहों के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी F41 कई मायनों में सैमसंग गैलेक्सी M31 फोन की तरह होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके रियर में कंपनी 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दे सकती है। हालांकि, नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नए Galaxy F41 के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा और फ्रंट में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया जाएगा। कंपनी इसमें एमोलेड डिस्प्ले देगी और इसमें कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-C पोर्ट मिलेगा।
गीकबेंच पर स्पॉट किए गए Samsung Galaxy F41 में पावर के लिए Exynos 9611 SoC प्रोसेसर दिया गया है। यहां लिस्ट किए गए स्मार्टफोन में 6GB रैम का दावा किया गया है।
- 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ Samsung Galaxy A52 जल्द हो सकता है लॉन्च, मिलेगा 5G सपोर्ट
- Samsung Galaxy S20 FE 5G के नए फीचर्स हुए लीक, सामने आई तस्वीर, 23 सितंबर को हो सकता है लॉन्च
- 14 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है OnePlus 8T, इन जबरदस्त फीचर्स से होगा लैस
- खुशखबरी! 1500 रुपये तक सस्ते हुए Samsung के 6 नए स्मार्टफोन्स, पढ़ें सभी वेरिएंट्स की कीमतें