Samsung Galaxy S20 FE 5G के नए फीचर्स हुए लीक, सामने आई तस्वीर, 23 सितंबर को हो सकता है लॉन्च

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Sun, 20 Sep 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
New features of Samsung Galaxy S20 FE 5G leaked, know its expected specifications
Samsung Galaxy S20 FE 5G - फोटो : Twitter/@jimmyispromo

    Samsung Galaxy S20 FE 5G को लेकर अब लगातार एक के बाद एक दावे और लीक्स सामने आ रहे हैं। दरअसल 23 सितंबर को सैमसंग "Galaxy Unpacked for Every Fan" नाम का एक वर्चुअल इवेंट आयोजित कर रहा है। माना जा रहा है कि कंपनी इस इवेंट में अपने नए स्मार्टफोन को पेश कर सकती है।

    टिप्सटर Jimmy Is Promo की तरफ से Galaxy S20 FE 5G की लाइव तस्वीरों को शेयर किया गया है। तस्वीरों को देखा जाए तो नए फोन में फ्लैट डिस्प्ले के साथ पतले बेजल्स दिए गए हैं। वहीं, इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साइड में आपको फिजिकल बटन मिलेंगे।

    विज्ञापन

    टिपस्टर के दावों के मुताबिक Samsung Galaxy S20 FE 5G 6.5 इंच का फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जा सकता है। कंपनी की तरफ से इसमें120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट का पैनल दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन वनयूआई 2.5 सॉफ्टवेयर पर काम करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    टिपस्टर के मुताबिक यह स्मार्टफोन IP68 सर्टिफाइड होगा। यानी इस पर पानी और धूल का असर नहीं होगा। इसके रियर में 3x ऑप्टिकल जूम और 10x डिजिटल जूम सपोर्ट वाला कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

    हाल ही में Samsung Galaxy S20 FE 5G को जर्मनी में कंपनी की वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। हालांकि, कुछ समय बाद स्मार्टफोन के सपोर्ट पेज को हटा दिया गया, जिसमें फोन के नाम और तस्वीर का खुलासा किया गया था। इस स्मार्टफोन को अमेरिकी टेलीकॉम ऑपरेटर वेरिजोन की वेबसाइट पर भी स्पॉट किया गया था, जिसमें फोन के स्पेसिफिकेशन्स को शेयर किया गया था। दोनों ही वेबसाइट्स पर एक जैसे ही स्पेसिफिकेशन्स बताए गए थे। हालांकि, कुछ ही समय बाद दोनों ही पेज को हटा दिया गया। बता दें कि इस स्मार्टफोन को पहले ही फिलीपींस में सैमसंग की आधिकारिक साइट पर देखा जा चुका है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung Galaxy S20 FE में 6.5 इंच का फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए 180Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। सिक्योरिटी फीचर्स की बात करें तो इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। वहीं, बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 या Exynos 990 SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसे 6GB और 8GB रैम के दो वेरिएंट्स में लॉन्च कर सकती है।

    कैमरे की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy S20 FE के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके रियर में दो 12 मेगापिक्सल का सेंसर और एक 8 मेगापिक्सल का लेंस दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

    Samsung Galaxy S20 FE में 4500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 15वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह स्मार्टफोन IP68-सर्टिफाइड हो सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें