सैमसंग गैलेक्सी C7 प्रो भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन गैलेक्सी C7 प्रो को भारत में लॉन्च कर दिया है। गैलेक्सी सी7 प्रो की बिक्री इंडिया में 11 अप्रैल 2017 से होगी। फोन गोल्ड और नेवी ब्लू कलर वेरियंट में एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजॉन पर मिलेगा। बता दें कि इससे पहले सैमसंग ने गैलेक्सी सी7 प्रो को जनवरी में चीन में लॉन्च किया था।
सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो की स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल नैनो सिम सपोर्ट है। फोन में एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। फोन के होम पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है और यह सैमसंग पे को सपोर्ट करता है।
गैलेक्सी सी7 प्रो में 5.7 इंच की फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) सुपर एमेलोड डिस्प्ले, 2.2GHz का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज (256 जीबी तक एक्सपेंडेबल), 16 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा जिसका अपर्चर f/1.9 है। दोनों कैमरे से 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से फुल एचडी रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। फोन में 3,300 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की कीमत 27, 990 रुपये है।