Samsung Galaxy Book Ion लैपटॉप हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 03 Mar 2020 09:47 AM IST
सार

Samsung Galaxy Book Ion लैपटॉप हुआ लॉन्चयूजर्स को इस लैपटॉप में 13.3 इंच का डिस्प्ले मिलाइससे पहले कंपनी ने गैलेक्सी ए71 को बाजार में उतारा था

Samsung Galaxy Book Ion Launch In China Know Price And Specifications
Samsung Galaxy Book Ion - फोटो : DindoQuitor / twitter

    विस्तार

    कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) ने लेटेस्ट लैपटॉप Galaxy Book Ion को चीन में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस लैपटॉप में तमाम ऐसे फीचर्स दिए हैं, जो कि शायद दूसरे डिवाइसेज में मौजूद होंगे। गैलेक्सी बुक आइऑन की सेल 18 मार्च से शुरू हो जाएगी। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस लैपटॉप की भारत में लॉन्चिंग को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। तो आइए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी बुक आइऑन लैपटॉप की कीमत और फीचर्स के बारे में...

    सैमसंग ने इस लैपटॉप को कोर आई7 और कोर आई5 के साथ चीनी बाजार में उतारा है। कंपनी ने इस लैपटॉप के आई7 मॉडल की कीमत चीनी युआन 10,999 (करीब 1,14,600 रुपये) और आई5 मॉडल की कीमत चीनी युआन 9,999 (करीब 1,04,200 रुपये) रखी है।

    सैमसंग ने इस लैपटॉप में 13.3 इंच का फुल एचडी क्यूएलईडी डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। साथ ही यूजर्स को इस लैपटॉप में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 16 जीबी LPDDR4X रैम +512 जीबी एचडीडी स्टोरेज के साथ लेटेस्ट प्रोसेसर मिला है। इसके अलावा इस लैपटॉप में एकेजी स्टीरियो स्पीकर्स, डुअल एरे माइक्रोफोन और 720 पी एचडी वेब-चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि इस लैपटॉप की बैटरी सिंगल चार्ज में पूरे 22 घंटे तक काम करेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें