6 जीबी रैम वाले सैमसंग गैलेक्सी ए8 स्टार की पहली सेल आज

सैमसंग ने पिछले सप्ताह भारत में अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ए8 स्टार लांच किया था और आज यानि 27 अगस्त 2018 को इस फोन की पहली सेल है। फोन को आज से अमेजॉन इंडिया से खरीदा जा सकता है। वहीं 5 सितंबर से रिटेल स्टोर से इस फोन की बिक्री होगी। भारत से पहले इस फोन को चीन में गैलेक्सी ए9 स्टार के नाम से लांच किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी ए8 स्टार की खासियतों की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा और 6.3 इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले दी गई है।
सैमसंग गैलेक्सी ए8 स्टार की स्पेसिफिकेश
न
फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। डिस्प्ले पर 2.5D और 3D ग्लास प्रोटेक्शन है। साथ ही मेटल फ्रेम की बॉडी है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 6 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
सैमसंग गैलेक्सी ए8 स्टार का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक लेंस 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 24 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरे का अपर्चर f/2.0 है। साथ ही फ्रंट कैमरे के साथ स्मार्ट ब्यूटी, प्रो लाइटिंग और AR स्टीकर्स का सपोर्ट मिलेगा। फ्रंट कैमरे के साथ फेस अनलॉक का भी विकल्प मिलेगा।
कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन सैमसंग गैलेक्सी ए8 स्टार में 3700 एमएएच की बैटरी है और डुअल सिम, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस, फिंगरप्रिंट सेंसर, यूएसबी टाइप सी और 3.5mm हेडफोन जैक मिलेगा।
सैमसंग गैलेक्सी ए8 स्टार की कीमत और उपलब्धता
गैलेक्सी ए8 स्टार की कीमत 34,990 रुपये और यह फोन मिडनाइट ब्लैक और इवोरी व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा। HDFC क्रेडिट कार्ड से इस फोन को खरीदने पर 5 फीसदी का कैशबैक मिलेगा।