सैमसंग गैलेक्सी ए52 और गैलेक्सी ए72 स्मार्टफोन भारत में हुए लॉन्च, नहीं आया 5जी मॉडल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 19 Mar 2021 04:47 PM IST
सार

Samsung Galaxy A52 की कीमत 26,499 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 27,999 रुपये है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy A72 and Galaxy A52 launched in India With Quad Rear Cameras 90Hz Display Price Specifications
Samsung Galaxy A72 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सैमसंग ने हाल ही में अपने तीन नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A52, Galaxy A52 5G और Galaxy A72 को ग्लोबली लॉन्च किया था और अब इनमें से दो फोन यानी Samsung Galaxy A52 और Galaxy A72 को भारत में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग ने गैलेक्सी ए52 के 5जी वेरियंट को भारत में लॉन्च नहीं किया है। दोनों फोन को वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ के लिए IP67 की रेटिंग मिली है। फोन की बैटरी को लेकर दो दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। Samsung Galaxy A52 और Galaxy A72 में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा डॉल्बी ऑडियो का भी सपोर्ट है।

    Samsung Galaxy A52, Galaxy A72 की भारत में कीमत

    Samsung Galaxy A52 की कीमत 26,499 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 27,999 रुपये है। Samsung Galaxy A72 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज को 34,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज मॉडल को 37,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इनमें से Galaxy A52 और Galaxy A72 की बिक्री औसम ब्लैक, औसम ब्लू, औसम वॉयलेट और औसम व्हाइट कलर में शुरू हो गई है। लॉन्चिंग ऑफर के तहत Samsung Galaxy A52 पर HDFC बैंक के क्रेडिट, डेबिट कार्ड के साथ 2,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। वहीं Galaxy A72 के साथ 3,000 रुपये का कैशबैक है।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy A52 की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy A52 में एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 दिया गया है। इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट है और इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 15वॉट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। 15वॉट का चार्जर फोन के साथ बॉक्स में ही मिलेगा। फोन का वजन 189 ग्राम है।

    Samsung Galaxy A72 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में भी एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 है। इसके अलावा इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस फोन में भी ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ा सकेंगे।

    इस फोन में भी चार रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसके साथ 3एक्स ऑप्टिकल जूम मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, जीपीएस, टाईप-सी पोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 25वॉट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन का वजन 203 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें