सैमसंग गैलेक्सी ए7 2018 कैमरा रिव्यू: वाइड एंगल लेंस के साथ एक नया टेस्ट, देखें तस्वीरें

प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा
Wed, 10 Oct 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy A7 2018 Review in Hindi: New taste via wide angle lens
Samsung Galaxy A7 2018

    सैमसंग ने भारत में एक ऐसा स्मार्टफोन लांच किया है जिसकी चर्चा चहुंओर हो रही है। सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी ए7 2018 को लांच किया है। गैलेक्सी ए7 सैमसंग का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें तीन रियर कैमरा दिया गया है और इस फोन की चर्चा कैमरे को लेकर ही हो रही है। इस फोन से हमने कई सारी तस्वीरें क्लिक की है। दूसरे शब्दों में कहें तो सैमसंग गैलेक्सी ए7 2018 के कैमरे का रिव्यू आज हम आपको देने वाले हैं। तो आइए देखते इस फोन से क्लिक की गई तस्वीरों को और साथ ही कैमरे की खासियतों को भी जानते हैं।

    Samsung Galaxy A7 2018
    Samsung Galaxy A7 2018

    सबसे पहले फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए7 2018 में डुअल सिम, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और 6 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा फोन में ऑक्टकोर 2.2GHz वाला सैमसंग का एक्सिनॉज 7885 प्रोसेसर है। गैलेक्सी ए7 2018 में 4 जीबी/6 जीबी रैम और 64GB/128GB की स्टोरेज है जिसे 512 जीबी तक मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

    Samsung Galaxy A7 2018
    Samsung Galaxy A7 2018

    इस फोन में डुअल तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक लेंस 24 मेगापिक्सल का कम रौशनी वाला, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा 5 मेगापिक्सल का बैकग्राउंड ब्लर करने के लिए है। वहीं फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। इस फोन में 3300 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, सैमसंग पे, जीपीएस और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। इसके 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 23,990 रुपये और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 28,990 रुपये है। ये फोटो भी इसी फोन से क्लिक की गई है।अगली स्लाइड में देखें गैलेक्सी ए7 से क्लिक की गईं तस्वीरों को।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें