सैमसंग गैलेक्सी ए6 प्लस की कीमत में 2 हजार रुपये की कटौती

सैमसंग के हाल ही में भारत में लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी ए6 प्लस की कीमत में कटौती हुई है। गैलेक्सी ए6 प्लस को अब 2 हजार रुपये की कटौती के बाद 23,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन को नई कीमत के साथ अमेजॉन और पेटीएम पर लिस्ट भी कर दिया गया है।
वहीं कम हुई कीमत के साथ भी पेटीएम 3,000 रुपये की छूट दे रहा है। हालांकि गैलेक्सी ए6 प्लस के ब्लू और गोल्ड वेरियंट की ही कीमतें कम हुई हैं, ब्लैक कलर वेरियंट अभी भी पेटीएम मॉल पर 25,990 रुपये में बिक रहा है।
सैमसंग गैलेक्सी ए6 प्लस की स्पेसिफिकेशन
फोन के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 6 इंच की फुल एचडी प्लस सु्पर एमोलेड डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा 16+5 मेगापिक्सल का और 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। यह फोन 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में इसके अलावा फोन में 3500mAh की बैटरी, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5mm का हेडफोन जैक है।