Samsung Galaxy A52 First Look: शानदार फिनिश और कलर वाला स्मार्टफोन
Samsung Galaxy A52 की भारत में शुरुआती कीमत 26,499 रुपये है। इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा।

विस्तार
सैमसंग ने Samsung Galaxy A52 को Galaxy A72 के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है, हालांकि गैलेक्सी ए52 के 5जी वेरियंट को भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। फोन को वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ के लिए IP67 की रेटिंग मिली है। इसके अलावा इसकी फिनिशिंग जबरदस्त है। फोन के कलर्स भी आकर्षक हैं। Samsung Galaxy A52 की भारत में शुरुआती कीमत 26,499 रुपये है। इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 27,999 रुपये है। आइए तस्वीरों में देखते हैं कैसा है यह स्मार्टफोन?
Samsung Galaxy A52 First Look: डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो इस फोन की चर्चा परफॉर्मेंस से ज्यादा इसकी डिजाइन और कलर्स-फिनिशिंग को लेकर ही है। रिव्यू के लिए हमारे पास फोन का औसम ब्लू कलर है जो कि कमाल का है। पैक पैनल मैटे फिनिश वाला है जो कि किसी को भी दीवाना बना सकता है। मैटे फिनिश के कारण बैक पैनल पर उंगलियों के निशान नहीं आते हैं, हालांकि गौर से देखेंगे तो आप हल्के निशान जरूर दिखेंगे।

फोन को IP67 की रेटिंग मिली है जिसका मतलब यह है कि एक मीटर गहरे पानी में यह फोन 300 मिनट तक रह सकता है। हाथ में लेने पर आपको प्रीमियम फोन का अहसास होगा, हालांकि बॉडी पॉलिकॉर्बोनेट की है। वैसे इस कीमत के अधिकतर फोन में ग्लास बॉडी दी गई है। कैमरे का बंप भी पूरे बैक फिनिश जैसा ही है, बस थोड़ा सा उभार है। इन फोन को ब्लैक, औसम ब्लू, औसम वॉयलेट और औसम व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A52 First Look: डिस्प्ले
इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और रिजॉल्यूशन 2160×1080 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 800 निट्स है। आंखों की सुरक्षा के लिए इसके साथ आई कंफर्ट शिल्ड है जो कि कम ब्लू लाइट से आंखों को बचाती है।

Samsung Galaxy A52 First Look: कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे से आप अल्ट्रा एचडी, फुल एचडी और एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे।

Samsung Galaxy A52 First Look: परफॉर्मेंस
Samsung Galaxy A52 में एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 720G ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है और ग्राफिक्स के लिए इसमें 618 GPU मिलता है। इसके अलावा इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। सैमसंग के इस प्रीमियम फोन में भी आपको ढेर सारे एप प्री-इंस्टॉल मिलते हैं जिनमें अमेजन, प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, फेसबुक, एमएक्स टकाटक और मोज आदि शामिल हैं।

Samsung Galaxy A52 First Look: बैटरी
फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट है और इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 25वॉट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है लेकिन बॉक्स में 15वॉट का ही चार्जर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ, जीपीएस और टाईप-सी पोर्ट है। फोन में एनएफसी भी है। फोन का वजन 189 ग्राम है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक भी है।

तो कुल मिलाकर कहा जाए तो डिजाइन के मामले में फोन लोगों को आकर्षित करेगा लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में फोन हमारी उम्मीदों पर कहां तक खरा उतरती है इसके बारे में हम आपको फुल रिव्यू के बाद ही बता पाएंगे। हम जल्द ही रिव्यू लेकर आएंगे।
- Micromax IN 1 Quick Review: 10000 रुपये की रेंज का एक मजबूत प्लेयर
- Redmi Smart TV X55 First Impression: तस्वीरों में देखें कैसा है रेडमी का पहला स्मार्ट टीवी
- UiBS-810 Review: कितना दम है इस मेड इन इंडिया सस्ते ब्लूटूथ स्पीकर में?
- Syska WPB1002 Review: 10W की वायरलेस चार्जिंग वाला मेड इन इंडिया पावरबैंक