Samsung Galaxy A52 5G का सपोर्ट पेज हुआ लाइव, जल्द होगा भारत में लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 08 May 2021 12:22 PM IST
सार

इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy A52 5G launch in India soon support page goes live
Samsung Galaxy A52 4G FOR DEMO - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    सैमसंग का नया 5जी स्मार्टफोन Samsung Galaxy A52 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। Samsung Galaxy A52 5G का सपोर्ट पेज भी लाइव हो गया है जिससे फोन के मॉडल नंबर SM-A526B/DS की जानकारी मिली है, हालांकि सपोर्ट पेज से फोन के फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि इस फोन के 5जी वेरियंट को कुछ महीने पहले ही ग्लोबली लॉन्च किया गया है।

    Samsung Galaxy A52 5G की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy A52 5G को इसी साल मार्च में यूरोप में 429 यूरो यानी 38,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। फोन को औसम ब्लैक, औसम ब्लू, औसम वॉयलेट और औसम व्हाइट कलर में उपलब्ध कराया जाएगा।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy A52 5G की स्पेसिफिकेशन

    मार्च में ग्लोबली लॉन्च हुए Galaxy A52 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 है। इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट है और इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 15वॉट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। 15वॉट का चार्जर फोन के साथ बॉक्स में ही मिलेगा। फोन का वजन 189 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें