Samsung Galaxy A51 भारत में हुआ लॉन्च, मिलेंगे चार रियर कैमरे

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 29 Jan 2020 05:08 PM IST
Samsung Galaxy A51 launched in India with quad rear camera, know price and specifications
Samsung Galaxy A51 - फोटो : amar ujala

    सैमसंग ने तमाल लीक रिपोर्ट सामने आने के बाद आखिरकार ए सीरीज के तहत अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ए51 (Samsung Galaxy A51) लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy A51 में इनफिनिटी ओ डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें चार रियर कैमरे दिए गए हैं।

    सैमसंग गैलेक्सी ए51 की कीमत 23,999 रुपये है और इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट में मिलेगा। कंपनी ने 8 जीबी रैम वेरियंट की कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है। यह फोन ब्लू, व्हाइट और ब्लैक प्रिज्म कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की बिक्री 31 जनवरी से होगी। फोन के साथ फ्री में वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी।

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित वन UI 2.0 मिलेगा। फोन में 6.5 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले में एक पंचहोल भी है जिसे कंपनी ने इनफिनिटी ओ डिस्प्ले कहा है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। गैलेक्सी ए51 में ऑक्टाकोर एक्सिनॉस 9611 प्रोसेसर, 6 जीबी/8 रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    गैलेक्सी ए51 में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला है। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है। तीसरालेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ के लिए है। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

    Samsung के इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट और 4500mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के साथ 25 वॉट का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। इस फोन में एक खास फीचर दिया गया है जो कि सिर्फ भारत के लिए है। इस फीचर की मदद से मैसेंजर एप मैसेज को जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज करेगा। उदाहरण के तौर पर आज आपकी ट्रेन है और बुकिंग का मैसेज 4 दिन पहले आया है तो गैलेक्सी ए51 में वह मैसेज आज सबसे ऊपर दिखेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें