Samsung के इस नए स्मार्टफोन की कीमत में हुई 1,500 रुपये की कटौती

स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती का सिलसिला जारी है। अभी हाल ही में वीवो और ओप्पो के स्मार्टफोन की कीमतों में कमी हुई थी, वहीं अब सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए50 की कीमत में 1,500 रुपये की कटौती की है।
कटौती के बाद सैमसंग गैलेक्सी ए50 की शुरुआती कीमत 18,490 रुपये हो गई है जो पहले 19,990 रुपये थी। इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा, वहीं 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 21,490 रुपये हो गई है जो पहले 22,990 रुपये थी।
ये भी पढ़ेंः सैमसंग गैलेक्सी एस 10 रिव्यू: 1 महीना इस्तेमाल करने के बाद क्या रहा रिजल्ट
सैमसंग गैलेक्सी ए50 की स्पेसिफिकेशन
गैलेक्सी A50 में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है और इसमें ऑक्टाकोर एक्सिनॉस 9610 प्रोसेसर मिलेगा। फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित वन यूआई मिलेगा। इसके अलावा फोन में अल्ट्रा-वाइड, स्लो मोशन और हाइपरलैप्स भी मिलेगा।
सैमसंग गैलेक्सी ए50 का कैमरा
इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 25 मेगापिक्सल का, दूसरा 5 मेगापिक्सल का और तीसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, डुअल सिम सपोर्ट, सी-टाईप चार्जिंग और 15 वाट के चार्जर के साथ 4000mAh की बैटरी मिलेगी।