Samsung Galaxy A42 5G ऑनलाइन हुआ स्पॉट, मिल सकती है 5,000 एमएएच की बैटरी
सैमसंग गैलेक्सी ए42 5जी सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लॉन्चमिल सकती है 5,000 एमएएच की बैटरीमार्च में गैलेक्सी ए41 हुआ लॉन्च

विस्तार
कोरियन कंपनी सैमसंग (Samsung) A सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन ए42 5जी (Samsung Galaxy A42 5G) को लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में इस अकमिंग स्मार्टफोन से जुड़ी कई रिपोर्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हुई हैं। वहीं, अब इस स्मार्टफोन को चाइन 3सी साइट पर स्पॉट किया गया है, जहां से इसकी बैटरी की जानकारी मिली है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक गैलेक्सी ए42 5जी की लॉन्चिंग तारीख का खुलासा नहीं किया है।
3सी चाइना सर्टिफिकेशन साइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अगामी सैमसंग गैलेक्सी ए42 5जी स्मार्टफोन साइट पर SM-A426B मॉडल नंबर के साथ लिस्ट है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। हालांकि, अभी तक इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली है।
आपको बता दें कि सैमसंग के इस स्मार्टफोन को सबसे पहले सैममोबाइल साइट पर स्पॉट किया गया था। यहां यह स्मार्टफोन SM-A426B मॉडल नंबर के साथ लिस्ट था और 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज होने की बात कही गई थी।