Samsung Galaxy A41 ऑनलाइन हुआ स्पॉट, मिल सकता है 25 मेगापिक्सल का कैमरा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 02 Feb 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy A41 spotted on geekbench soon launch with 25 mp camera know expected price and specs
Samsung Galaxy A41 - फोटो : kmrdeepu256/twitter

    कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग नए साल की शुरुआत में ए सीरीज के एक और डिवाइस गैलेक्सी ए41 (Samsung Galaxy A41) को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी के इस फोन को सर्टिफिकेशन वेबसाइट गीक बेंच पर स्पॉट किया गया है, जिसमें कुछ फीचर्स की जानकारी मिली हैं। लिस्टिंग के अनुसार, इस फोन को दमदार प्रोसेसर और कैमरा का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, सैमसंग ने अब तक इस फोन को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद की जा रही हैं कि इस फोन को अनपैक्ड इवेंट में पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि कंपनी इससे पहले गैलेक्सी नोट 10 लाइट और गैलेक्सी ए51 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारा था। तो आइए जानते हैं गैलेक्सी ए 41 स्मार्टफोन की संभावित कीमत और फीचर्स की जानकारी...

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन की कीमत मिड रेंज में रखेगी। हालांकि, इस फोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी। वहीं, इस फोन को गीक बेंच साइट पर सिंगल कोर में 1,684 प्वाइंट और मल्टी कोर में 5,043 प्वाइंट मिले हैं।

    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस फोन में 5.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले देगी। इसके अलावा बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी 65 चिपसेट और 4 जीबी रैम का सपोर्ट मिलेगा। कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें एक 16 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद होगा। साथ ही इसमें 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया जाएगा। इसके अलावा इस फोन में 3,100 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी ने इस फोन को भारतीय बाजार में कुछ दिनों पहले पेश किया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित वन UI 2.0 मिलेगा। फोन में 6.5 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले में एक पंचहोल भी है जिसे कंपनी ने इनफिनिटी ओ डिस्प्ले कहा है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। गैलेक्सी ए51 में ऑक्टाकोर एक्सिनॉस 9611 प्रोसेसर, 6 जीबी/8 रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    गैलेक्सी ए51 में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला है। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है। तीसरालेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ के लिए है। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें