Samsung Galaxy A34 5G Review: प्रीमियम डिजाइन और OIS कैमरे वाला फोन! क्या आपके लिए है बेस्ट?

विशाल मैथिल
Sun, 30 Apr 2023 01:52 PM IST
सार

इस रिव्यू रिपोर्ट में हम आपको Samsung Galaxy A34 5G की डिजाइन, फोटो और कैमरा सेटअप से लेकर परफॉरमेंस तक की जानकारी देने वाले हैं। चलिए इसका रिव्यू देखते हैं।

Samsung Galaxy A34 5G Review in Hindi know all details photo design price performance
Samsung Galaxy A34 5G Review - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने हाल ही में अपने नए मिड रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy A34 5G को भारत में लॉन्च किया है। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन और 30,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। Samsung Galaxy A34 5G को सुपर एमोलेड डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया गया है। फोन को ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन यानी OIS कैमरा और 5,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। इसके साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। हमने इस फोन को कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। यदि आप इसे खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह रिव्यू रिपोर्ट आपके लिए है।इस रिपोर्ट में हम आपको Samsung Galaxy A34 5G की डिजाइन, फोटो और कैमरा सेटअप से लेकर परफॉरमेंस तक की जानकारी देने वाले हैं। चलिए इसका रिव्यू देखते हैं।

    Samsung Galaxy A34 5G Review: डिजाइन

    Samsung Galaxy A34 5G Review
    Samsung Galaxy A34 5G Review - फोटो : अमर उजाला

    सैमसंग गैलेक्सी ए34 5G फोन के साथ प्रीमियम डिजाइन दिया गया है। फोन के किनारे मेटल के हैं और बैक प्लास्टिक बिल्ड में मिलता है। बैक पैनल की क्वालिटी उतनी सही नहीं है। इस पर फिंगरप्रिंट भी काफी आते हैं। वहीं फोन के साथ कैमरा मॉड्यूल कंपनी की प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज गैलेक्सी एस 23 की तरह मिलता है। यानी आप फोन को पीछे से देखकर पहचान नहीं पाएंगे। यहां फ्लैट और लीनियर कैमरा हाउसिंग डिजाइन मिलता है। यह देखने में काफी सही लगता है। फोन ग्रेफाइट, लाइम और सिल्वर कलर ऑप्शन में आता है। हमारे पास रिव्यू के लिए ग्रेफाइट कलर है।

    फोन में बटन और पोर्ट्स की बात करें तो फोन में लेफ्ट साइड में कोई भी बटन और पोर्ट नहीं है। टॉप में सिम ट्रे और सेकेंडरी माइक्रोफोन मिलता है। राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर्स और पावर बटन हैं। फोन में नीचे की तरफ टाइप-सी पोर्ट, सिंगल स्पीकर और प्राइमरी माइक मिलता है। फोन का वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले डिजाइन थोड़ा पुराना लगता है। फोन का डिजाइन ठीक है, हालांकि, बिल्ड हमें पसंद नहीं आई।

    Samsung Galaxy A34 5G Review: डिस्प्ले

    Samsung Galaxy A34 5G Review
    Samsung Galaxy A34 5G Review - फोटो : अमर उजाला

    सैमसंग गैलेक्सी ए 34 5जी में 6.6 इंच का फुलएचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और (1080 x 2400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन है। डिस्प्ले के साथ प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। डिस्प्ले में 390 पीपीआई, 16 मिलियन कलर और कैपेसिटिव टच का सपोर्ट है।

    Samsung Galaxy A34 5G Review: प्रीमियम डिजाइन और OIS कैमरे वाला फोन! क्या आपके लिए है बेस्ट?

    कंपनी ने डिस्प्ले की ब्राइटनेस की जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह काफी ब्राइट है और धूप में भी आप इसे आरान से इस्तेमाल कर सकेंगे। डिस्प्ले के टच रिस्पॉन्स और स्क्रॉलिंग की बात करें तो हमें यह उतना पसंद नहीं आया। हालांकि, डिस्प्ले के कलर और व्यूइंग एंगल अच्छे हैं। डिस्प्ले के साथ एचडीआर का सपोर्ट नहीं है। डिस्प्ले के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी आता है, जो 10 में से 7 बार ठीक से फोन को अनलॉक कर देता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें