Samsung Galaxy A34 5G, Galaxy A54 5G इसी महीने होंगे लॉन्च, कीमत आई सामने

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 02 Mar 2023 02:29 PM IST
सार

Galaxy A34 5G और Galaxy A54 5G को कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था और अब खबर है कि Samsung Galaxy A34 5G और Galaxy A54 5G को 15 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Samsung Galaxy A34 5G AND Galaxy A54 5G tipped to launch on 15th March
Samsung Galaxy A34 5G, Galaxy A54 5G - फोटो : Samsung

    विस्तार

    Samsung गैलेक्सी ए सीरीज के दो नए फोन पर काम कर रहा है जिनमें Samsung Galaxy A34 5G और Galaxy A54 5G शामिल हैं। कुछ दिन पहले Galaxy A34 5G और Galaxy A54 5G को कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था और अब खबर है कि Samsung Galaxy A34 5G और Galaxy A54 5G को 15 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।

    टिप्स्टर @OnLeaks के मुताबिक Galaxy A34 और Galaxy A54 15 मार्च को लॉन्च होंगे। इनमें से Galaxy A34 को हाल ही में गूगल प्ले कंसोल पर चिपसेट/मॉडल नंबर MT6877V/TTZA के साथ देखा गया है। कहा जा रहा है कि फोन को मीडियाटेक Dimensity 1080 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा और इसमें 6 जीबी रैम मिलेगी।

    विज्ञापन

    Galaxy A54 को लेकर खबर है कि इसे Samsung के Exynos 1380 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ पेश किया जाएगा। फोन में 256 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5.0 होगा। एक अन्य रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि Galaxy A34 और Galaxy A54 5G को एक ही कैमरा मॉड्यूल के साथ लॉन्च किया जाएगा जैसा कि Galaxy S23 series में है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy A34 और Samsung Galaxy A54 की ग्लोबल प्राइस को लेकर भी रिपोर्ट सामने आई है। Galaxy A34 की शुरुआती कीमत 410 यूरो यानी करीब 36,200 रुपये हो सकती है, वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 470 यूरो यानी करीब 43,300 रुपये हो सकती है। Galaxy A54 की शुरुआती कीमत 530 यूरो यानी करीब 46,800 रुपये हो सकती है। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें