Samsung Galaxy A22 भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 90Hz की डिस्प्ले

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 01 Jul 2021 10:31 AM IST
सार

Samsung Galaxy A22 की कीमत 18,499 रुपये है और यह फोन एक ही वेरियंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। फोन को ब्लैक और मिंट कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री फिलहाल सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से हो रही है।

Samsung Galaxy A22 Launched in India With Quad Rear Cameras 90Hz Display Price and Specifications
Samsung Galaxy A22 - फोटो : SAMSUNG

    विस्तार

    सैमसंग इंडिया ने अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A22 को भारत में चुपके से लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy A22 को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। कुछ दिन पहले ही एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि लॉन्चिंग से पहले ही Samsung Galaxy A22 की बिक्री ऑफलाइन स्टोर से होने लगी है। Samsung Galaxy A22 में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप है।

    Samsung Galaxy A22 की कीमत

    Samsung Galaxy A22 की कीमत 18,499 रुपये है और यह फोन एक ही वेरियंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। फोन को ब्लैक और मिंट कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री फिलहाल सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से हो रही है।

    Samsung Galaxy A22 की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy A22 में एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 Core है। फोन में 6.4 इंच की HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसके मॉडल के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

    Samsung Galaxy A22 का कैमरा

    फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.8 है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलता है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 है।

    Samsung Galaxy A22 की बैटरी

    फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 15W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें