सैमसंग ने एक साथ लॉन्च किए दो बजट स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत
Samsung Galaxy A22 5G की शुरुआती कीमत 229 यूरो यानी करीब 20,300 रुपये है। इस कीमत में फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा, वहीं 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 249 यूरो यानी करीब 22,100 रुपये है।

विस्तार
सैमसंग ने अपने दो बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A22 5G और Samsung Galaxy 4G लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों फोन की लॉन्चिंग फिलहाल यूरोप में हुई है और अन्य देशों में इनके आने की फिलहाल कोई खबर नहीं है। इन दोनों फोन में बहुत ही कम अंतर है, मसलन एक फोन 5जी है और दूसरा 4जी कनेक्टिविटी के साथ आता है। Galaxy A22 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जबकि Galaxy A22 को चार रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया गया है।
Samsung Galaxy A22 5G, Samsung Galaxy A22 की कीमत
Samsung Galaxy A22 5G की शुरुआती कीमत 229 यूरो यानी करीब 20,300 रुपये है। इस कीमत में फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा, वहीं 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 249 यूरो यानी करीब 22,100 रुपये है। फोन के दो अन्य मॉडल भी है जिनमें 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिया गया है, हालांकि इनकी कीमत कंपनी ने सार्वजनिक नहीं की है।
Samsung Galaxy A22 को तीन वेरियंट में पेश किया गया है जिनमें 4 जीबी रैम+64 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज शामिल हैं। इस फोन को ब्लैक, मिन्ट, वॉयलेट और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा।
Samsung Galaxy A22 5G की स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy A22 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। वहीं इसमें ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसके बारे में कंपनी ने तो जानकारी नहीं दी है लेकिन कई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यह मीडियाटेक Dimensity 70 है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।
कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy A22 5G में तीन रियर कैमर हैं जिनमें पहला लेंस 48 मेगापिक्सल का, दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS जैसे फीचर्स हैं। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जो 15W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Samsung Galaxy A22 4G की स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy A22 में 6.4 इंच की HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसमें मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है। इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें पहला 48 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा 8 मेगापिक्सल का, तीसरा 2 मेगापिक्सल का और चौथा 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें LTE,वाई-फाई, ब्लूटूथ GPS जैसे फीचर्स हैं। इसमें भी साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 15W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- फेसबुक का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया पर नेताओं का स्पेशल ट्रिटमेंट बंद, कहा- नियम सभी के लिए बराबर
- Realme X7 Max 5G की भारत में पहली सेल आज, यह है Dimensity 1200 प्रोसेसर भारत का पहला फोन
- वायरल मैसेज: सरकार तीन महीने फ्री में दे रही इंटरनेट, क्या आपके पास भी आया यह मैसेज
- Realme के नए Smart TV को खरीदने का पहला मौका आज, जानें कीमत और फीचर्स