HTC के दो शानदार स्मार्टफोन से उठा पर्दा, मिलेगा चार कैमरे का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 17 Jun 2020 12:19 PM IST
सार

एचटीसी डिजायर 20 प्रो और 20यू 5जी स्मार्टफोन हुए लॉन्चनहीं हुआ दोनों स्मार्टफोन की कीमत का खुलासादोनों स्मार्टफोन में मिलेंगे चार कैमरे

विज्ञापन
HTC Desire 20 Pro and U20 5G smartphone launched know price and specifications
HTC Desire 20 Pro - फोटो : raulgabriel96

    विस्तार

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी (HTC) ने लंबे समय के बाद अपने दो शानदार डिवाइस Desire 20 Pro और U20 5G को ताइवान में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को दोनों ही स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर और चार कैमरे का सपोर्ट मिला है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन दोनों स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    कंपनी ने डिजायर 20 प्रो और यू20 5जी स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं कि है। उम्मीद की जा रही है कि दोनों स्मार्टफोन की कीमत प्रीमियम रेंज में रखी जाएगी।

    विज्ञापन

    कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दिया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। साथ ही इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑउट-ऑफ-द-बॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस डिवाइस में क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2-2 मेगापिक्सल के सेंसर मौजूद हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें