Samsung Galaxy A21s आज भारत में होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 17 Jun 2020 09:24 AM IST
सार

Samsung Galaxy A21s स्मार्टफोन आज होगा लॉन्चबजट रेंज में होगी कीमतयूजर्स को इस स्मार्टफोन में मिल सकते हैं चार कैमरे

विज्ञापन
Samsung Galaxy A21s set to launch in india today 17 june 2020 know expected price and specs
Samsung Galaxy A21s - फोटो : Samsung India

    विस्तार

    कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) A सीरीज के लेटेस्ट डिवाइस गैलेक्सी ए21एस (Samsung Galaxy A21s) को आज (17 जून 2020) भारत में लॉन्च करने वाली है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में पंच-होल डिस्प्ले, चार कैमरे और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट मिल सकता है। आपको बता दें कि कंपनी ने गैलेक्सी ए21एस स्मार्टफोन को हाल ही में ग्लोबल बाजार में पेश किया था।

    सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए21एस स्मार्टफोन की कीमत 17,000 से 21,000 रुपये की बीच होगी। हालांकि, इस स्मार्टफोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग कार्यक्रम के बाद ही मिलेगी।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी ए21एस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720X1600 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें