इन स्मार्टफोन को मिलेगा एंड्रॉयड 11 बीटा वर्जन का अपडेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल (Google) ने हाल ही में एंड्रॉयड 11 (Android 11) के बीटा वर्जन को लॉन्च किया था, हालांकि अभी तक इसका स्टेबल वर्जन जारी नहीं किया गया है। लेकिन अब ज्यादातर स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने अपने डिवाइस में इस नए बीटा वर्जन का सपोर्ट देने का एलान कर दिया है। तो आज हम आपको उन स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे, जिनमें एंड्रॉयड 11 का बीटा वर्जन मिलेगा। आइए इन स्मार्टफोन पर डालते हैं एक नजर...

Google Pixel सीरीज
एंड्रॉयड 11 के बीटा वर्जन का अपडेट सबसे पहले गूगल पिक्सल सीरीज के Pixel 2, 2 XL, Pixel 3, 3 XL, Pixel 3A, 3A XL और Pixel 4, 4 XL स्मार्टफोन यूजर्स को मिला है। यूजर्स इस अपडेट को फोन की सेटिंग में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

OnePlus के स्मार्टफोन को मिलेगा अपडेट
वनप्लस के मुताबिक, एंड्रॉयड 11 के बीटा वर्जन का अपडेट जल्द वनप्लस 8, वनप्लस 8 प्रो, वनप्लस 7 प्रो और वनप्लस 7 के यूजर्स को मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी आने वाले पांच से छह दिनों में इस बीटा वर्जन का अपडेट जारी करेगी।
- Motorola One Fusion+ पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत
- Nokia 5310 भारत में हुआ लॉन्च, एक बार चार्ज होने पर 22 दिनों तक चलेगी बैटरी
- शाओमी के लेटेस्ट Redmi Note 9 Pro की फ्लैश सेल आज, जानें कीमत और फीचर्स
- Tecno Spark Power 2 स्मार्टफोन 17 जून को भारतीय बाजार में लेगा एंट्री, जानिए कीमत