Samsung Galaxy A21 की जानकारी हुई लीक, चार कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 05 Apr 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy A21 renders leak may launch with four cameras and punch hole display know expected price specs
samsung galaxy a21 - फोटो : MaxWinebach / twitter

    कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) A सीरीज के लेटेस्ट मोबाइल गैलेक्सी ए21 (Samsung Galaxy A21) को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस स्मार्टफोन से जुड़ी कई रिपोर्ट लीक हो चुकी हैं। अब इस फोन को लेकर एक और मीडिया रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि यूजर्स को इसमें चार कैमरे और पंचहोल डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ ही इस फोन में फिंगरप्रिंट के साथ दमदार बैटरी दी जा सकती है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर किसी तरह की जानकारी साझा नहीं की है। तो आइए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी ए21 की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    सूत्रों के मुताबिक, कंपनी इस फोन की कीमत बजट रेंज में रखेगी। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन के साथ कई कलर ऑप्शन मिल सकते हैं। हालांकि, इस फोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस फोन में 6.1 इंच की पंचहोल डिस्प्ले देगी। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट और 3 जीबी रैम दी जा सकती है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। कैमरे की बात करें तो इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप (चार कैमरे) मिलने की उम्मीद है। हालांकि, फ्रंट कैमरा की जानकारी नहीं मिली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी ने इस स्मार्टफोन को नए साल की शुरुआत में ही लॉन्च किया था। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित वन UI 2.0 मिलेगा। फोन में 6.5 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले में एक पंचहोल भी है जिसे कंपनी ने इनफिनिटी ओ डिस्प्ले कहा है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। गैलेक्सी ए51 में ऑक्टाकोर एक्सिनॉस 9611 प्रोसेसर, 6 जीबी/8 रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें