लॉन्चिंग से पहले Samsung Galaxy A20s के फीचर्स लीक, मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा

कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग जल्द ही अपने नए फोन सैमसंग गैलेक्सी ए20 एस (Samsung Galaxy A20s) को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वहीं लॉन्चिंग से ठीक पहले लेकिन गैलेक्सी ए20 एस की स्पेसिफिकेशन लीक हो चुकी है।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी गैलेक्सी ए20 एस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ दमदार बैटरी दे सकती है। बता दें कि इससे पहले सैमसंग ने गैलेक्सी ए10, ए30 और ए50 स्मार्टफोन को पेश किया था। सैमसंग गैलेक्सी ए20 एस स्मार्टफोन गैलेक्सी ए20 का अपग्रेड वर्जन होगा। तो चलिए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी ए20 एस के फीचर्स के बारे में...
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सैमसंग इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका रिजॉल्यूशन 1520x720 पिक्सल होगा। साथ ही फास्ट परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर होगा। इसके अलावा गैलेक्सी ए20एस में 4 जीबी रैम और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। गैलेक्सी ए20एस को ग्रीन, रेड और ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में पेश हो सकता है।
लीक रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग अपने लेटेस्ट फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देगा जिनमें 13 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल के डेफ्थ लेंस होंगे। वहीं कहा जा रहा है कि गैलेक्सी ए20 एस में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इससे पहले लॉन्च हुए गैलेक्सी ए20 में 13 और 5 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा रियर सेटअप दिया था।
बता दें कि दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग गैलेक्सी एम30 एस और गैलेक्सी ए20 एस स्मार्टफोन को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 18 सितंबर को लॉन्च करेगी। लेकिन अब तक कंपनी ने दोनों फोन को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। फोन की कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
- TAGG ने भारत में लॉन्च किया वायरलेस इयरबड्स, ब्लूटूथ 5.0 का है सपोर्ट
- 20,000 रुपये तक की कीमत में खरीद सकते हैं ये स्मार्ट TV, देखें लिस्ट
- सोनी ने लॉन्च किया Walkman का 40वां एडिशन, डिजाइन ऐसी की पुराने दिन आ जाएंगे याद
- Jio GigaFiber impact: Airtel Xstream Stick, और सेटटॉप Box लॉन्च, जानें इसके बारे में