Samsung ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, 50 मेगापिक्सल कैमरे से है लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 04 Oct 2022 09:23 AM IST
सार

Samsung Galaxy A04s में एंड्रॉयड 12 के साथ One UI Core 4.1 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसके साथ 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें Exynos 850 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 4 जीबी वर्चुअल रैम मिलती है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy A04s launched in India With 50 Megapixel Triple Rear Camera Price Specifications
Samsung Galaxy A04s - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सैमसंग ने भारत में Samsung Galaxy A04s को लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy A04s के साथ Exynos 850 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा Samsung Galaxy A04s में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। Samsung Galaxy A04s में 4G का सपोर्ट दिया गया है। सैमसंग के इस फोन के साथ डॉल्बी एटमॉस का भी सपोर्ट दिया गया है।

    Samsung Galaxy A04s की कीमत 13,499 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। Samsung Galaxy A04s को ब्लैक, कॉपर और ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन की बिक्री सैमसंग की साइट और रिटेल स्टोर से होगी। लॉन्चिंग ऑफर के तहत SBI के बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy A04s में एंड्रॉयड 12 के साथ One UI Core 4.1 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसके साथ 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें Exynos 850 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 4 जीबी वर्चुअल रैम मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    .ये भी पढ़ें: जियो का पहला लैपटॉप हुआ लॉन्च, कीमत 15 हजार रुपये से भी कम!

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें