Jio Book: जियो का पहला लैपटॉप हुआ लॉन्च, कीमत 15 हजार रुपये से भी कम!

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 03 Oct 2022 01:22 PM IST
विज्ञापन
Jio Book launched at IMC 2022 Check Price in India, Specification Features Details in Hindi
Jio Book - फोटो : अमर उजाला

    जियो के पहले लैपटॉप का इंतजार खत्म हो गया है। दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्से (IMC 2022) में रिलायंस जियो ने अपने पहले लैपटॉप Jio Book की पहली झलक दिखा दी है।Jio Book में स्नैपड्रैगन का प्रोसेसर दिया गया है और इसमें जियो का ऑपरेटिंग सिस्टम है। Jio Book की बॉडी प्लास्टिक की है और इसमें 4जी का सपोर्ट दिया गया है। आइए आपको सबसे पहले Jio Book की तस्वीरें दिखाते हैं और इसके सभी फीचर्स के बारे में बताते हैं।

    Jio Book
    Jio Book - फोटो : अमर उजाला

    Jio Book में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर इससे पहले कई स्मार्टफोन में भी देखने को मिला है। इसके साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU मिलता है और इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.0GHz है। Jio Book में 11.6 इंच की डिस्प्ले है और इसकी बैटरी लाइफ 13 घंटे की है।

    Jio Book
    Jio Book - फोटो : अमर उजाला

    Jio Book में विंड़ोज के कुछ जरूरी एप्स हैं लेकिन ऑपरेटिंग सिस्टम जियो का है। वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें एचडी कैमरा भी दिया गया है। Jio Book में 32 जीबी स्टोरेज के साथ 2 जीबी की रैम दी गई है। पहली नजर में Jio Book, क्रोमबुक जैसा लगता है। इसके साथ विंडोज वाला कीबोर्ड ही मिलता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें