सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन से आज उठेगा पर्दा, ऐसे देखें लाइव

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 07 Nov 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
Samsung Foldable Smartphone set to launch today, How to live stream
samsung foldable

    सैमसंग के पहले फोल्डेबल (मुड़ने वाला) स्मार्टफोन का इंतजार आज खत्म होने वाला है। सैमसंग आज सैन फ्रांसिस्को में आयोजित अपने डेवलपर कॉन्फ्रेंस शुरू हो रहा है जो 8 नवंबर तक चलेगा। इस कांफ्रेंस में फोल्डेबल फोन को लांच किया जाएगा। फोन की लांचिंग का सीधा प्रसारणhttps://www.samsungdeveloperconference.com/पर देखा जा सकेगा।

    सैमसंग ने फोन की लांचिंग को लेकर अपने सोशल मीडिया पेज को भी अपडेट कर दिया है, हालांकि अभी भी इस फोन के नाम का पता नहीं चला है। सैमसंग के सोशल मीडिया पेज की प्रोफाइल फोटो में सैमसंग लिखा हुआ है, लेकिन वह मुड़ा हुआ है। ऐसे में फोल्डेबल फोन की लांचिंग की उम्मीद की जा रही है। वहीं अभी तक लीक रिपोर्ट में से यही पता चला है कि इस फोन में दो डिस्प्ले होगी।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp पर शानदार दिवाली स्टिकर कैसे भेजें

    इससे पहले एक रिपोर्ट आई थी जिसके मुताबिक इस फोन का मॉडल एफ होगा और इसे सैमसंग गैलेक्सी एफ सीरीज के तहत लांच किया जाएगा। सैमसंग से पहले फोल्डेबल फोन में 7.29 इंच की मुख्य डिस्प्ले होगी और दूसरी डिस्प्ले 4.58 इंच की होगी। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि इस फोन को 5जी सपोर्ट के साथ लांच किया जाएगा। इस फोन की कीमत $1,500 यानि करीब 1,07,000 रुपये तक हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें