सैमसंग के इन दो स्मार्टफोन की कीमतों में हुई 8,000 रुपये की कटौती

सैमसंग ने दिवाली के खास मौके पर ग्राहकों को तोहफा देते हुए अपने दो नए स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती कर दी है। सैमसंग गैलेक्सी ए6 प्लस और गैलेक्सी ए8 स्टार को कम हुई कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए6 प्लस को भारत में 25,990 रुपये में लांच किया गया था, उसके बाद इस फोन की कीमत 23,990 रुपये हो गई है।

वहीं अब गैलेक्सी ए6 प्लस सिर्फ 18,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही सैमसंग गैलेक्सी ए8 स्टार को अब 29,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इस फोन को 34,990 रुपये में लांच किया गया था। इन दोनों फोन को नई कीमत के साथ सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर, अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी ए6 प्लस की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2220 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।