इंतजार खत्म, सैमसंग ने लांच किया फोल्डेबल स्मार्टफोन, ये हैं खासियतें

Trainee Trainee
टेक डेस्क, अमर उजालाTrainee Trainee
Thu, 08 Nov 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
Samsung Foldable Smartphone announced in SDC 2018
Samsung Foldable Smartphone - फोटो : Samsung

    सैमसंग ने करीब 2 साल के इंतजार के बाद आखिरकार अपना पहला फोल्डेबल (मुड़ने वाला) स्मार्टफोन लांच कर दिया है। सैमसंग के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की लांचिंग गुरुवार को सैमसंग के डेवलर कांफ्रेंस में हुई। सैमसंग ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन में इस्तेमाल हुई तकनीक का नाम इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले दिया है। इस फोन को पूरी तरह से खोलने पर टैबलेट जैसी बड़ी डिस्प्ले मिलेगी और मोड़ने पर यह आपकी जेब में आ जाएगा।

    ये भी पढ़ेंः सैमसंग गैलेक्सी जे6 प्लस रिव्यू : आकर्षक लुक, दमदार बैटरी लेकिन कमजोर प्रोसेसर

    सैन फ्रांसिस्को में आयोजित सैमसंग के डेवलपर कांफ्रेंस में लांच हुए इस फोल्डेबल फोन में मुख्य डिस्प्ले 7.3 इंच की है, वहीं दूसरी डिस्प्ले 4.6 इंच की है। इवेंट के दौरान कंपनी ने बताया कि अगले कुछ महीनों में फोन को बड़े पैमाने पर तैयार किया जाएगा ताकि बाजार की मांग को पूरी की जा सके।

    विज्ञापन
    इंतजार खत्म, सैमसंग ने लांच किया फोल्डेबल स्मार्टफोन, ये हैं खासियतें

    हालांकि सैमसंग ने अपने इस फोल्डेबल फोन के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है और ना ही इस फोन को अभी तक कोई नाम दिया है लेकिन लीक रिपोर्ट के मुताबिक उम्मीद की जा रही है कि इस फोन को सैमसंग गैलेक्सी एफ सीरीज के तहत लांच किया जाएगा। बता दें कि सैमसंग के अलावा हुवावे और गूगल जैसी कंपनियां भी फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही हैं। खबर यह भी है कि हुवावे साल 2019 में 5जी सपोर्ट के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन लांच करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें